ऋषभ पंत, उर्वशी रौतेला अपनी मां के साथ
- फोटो : Social media
सिनेमा इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का नाम अक्सर भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत के साथ जुड़ता रहता है। नेटिजन्स दोनों को किसी न किसी वजह से टारगेट करते रहते हैं। लेकिन जब से ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हुआ है, तब से उर्वशी अपनी हर पोस्ट की वजह से लोगों के निशान पर आ रही हैं। हद तो तब पार हो गई, जब सोशल मीडिया यूजर्स ने अभिनेत्री की मां मीरा रौतेला को भी जमकर ट्रोल किया। दरअसल, पिछले दिनों उर्वशी की मां मीरा ने ऋषभ पंत की सलामती की दुआ करते हुए एक पोस्ट शेयर किया था, जिस पर उन्हें खूब ट्रोल किया गया था। लेकिन उर्वशी की मां भी चुपचाप सुनने वालों में से नहीं हैं। मीरा रौतेला ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करके नेटिजन्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
उर्वशी रौतेला की मां मीरा रौतेला
- फोटो : social media
उर्वशी की मां को सुनाई गई थी खरी-खोटी
बीते दिनों हुए ऋषभ पंत के एक्सीडेंट से पूरे देश में फैले उनके फैंस को गहरा झटका लगा था। हालांकि, अब क्रिकेटर की हालत स्थिर है और उनका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। सभी लोग तरह-तरह से उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। इसी क्रम में उर्वशी की मां ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उनके ठीक होने की दुआ की थी, लेकिन नेटिजन्स ने ऐसा करने पर मीरा रौतेला की जमकर क्लास लगा दी थी। यूजर्स ने उर्वशी की मां के पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें खूब ट्रोल किया था। अब ऐसे में हाल ही में मीरा रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया है, जिसके जरिए उन्होंने ट्रोल्स पर निशाना साधा है।
Tunisha Sharma: शीजान की मां के साथ आखिरी चैट में तुनिशा ने कही थी यह बात, वायरल तस्वीर में देखें रिश्ते का सच
उर्वशी रौतेला की मां
- फोटो : Social media
मीरा रौतेला ने बिना नाम लिए साधा निशाना
उर्वशी रौतेला की मां मीरा रौतेला ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह बड़ी सी राजा-महाराजाओं जैसी कुर्सी पर बैठी दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए वह लिखती हैं, 'अगर स्वयं का मूल्य पता चल जाए तो दूसरों द्वारा की गई निंदा हमें छू भी नहीं सकती।' इस तरह के कैप्शन का मतलब साफ है। मीरा रौतेला ने बिना किसी का नाम लिए सभी ट्रोल्स पर निशाना साधते हुए जवाब दे डाला है। यूजर्स मीरा रौतेला की इस पोस्ट पर भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।
Amitabh Bachchan: बिग बी ने लोगों को समझाया 'अवतार 2' के पीछे छुपा संदेश, बोले- कुदरत से खिलवाड़ मत करो.....
ऋषभ पंत, उर्वशी रौतेला
- फोटो : इंस्टाग्राम
उर्वशी को लगातार किया जा रहा है ट्रोल
गौरतलब है, ऋषभ पंत के एक्सीडेंट की खबर आते ही नेटिजन्स ने उर्वशी रौतेला को ट्रोल करना शुरू कर दिया था। हालांकि, इसके बाद भी अभिनेत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर बिना ऋषभ का नाम लिए उनके और उनके परिवार की सलामती के लिए भगवान से प्रार्थना की थी। लेकिन ट्रोल्स को यह भी नहीं भाया और इस पर भी उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई गई थी। हालांकि, अब उर्वशी की मां का ऐसा पोस्ट देखकर ट्रोल्स शांत होंगे या नहीं यह तो समय ही बताएगा।
Sonu Sood: ट्रेन के दरवाजे के किनारे बैठकर सफर करते दिखे सोनू सूद, रेलवे ने ट्वीट कर दी अभिनेता को यह नसीहत