फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकनी पहनने के कारण इस हीरोइन को सलमान की फिल्म से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरोइनों के लिए बिकनी को फिल्मों में आज भी सफलता पाने का शॉर्ट कट माना जाता है मगर सिंह साब द ग्रेट जैसी फ्लॉप फिल्म से करिअर शुरू करने वाली उर्वशी के साथ उल्टा हो गया है।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो अपनी आने वाली फिल्म में बिकनी पहन कर लोगों को रिझाने की कोशिश रहीं उर्वशी के हाथ से सुल्तान जैसी बड़ी फिल्म निकल गई! उल्लेखनीय है कि सलमान खान स्टारर इस फिल्म के लिए लंबे समय तक हीरोइन की तलाश की जाती रही और अंततः अनुष्का शर्मा को लिया गया।

सूत्रों की मानें तो हीरोइन का रोल पाने के लिए उर्वशी ने भी कोशिशें की थीं और निर्देशक अली अब्बास जफर से मुलाकातें की थी। जफर और उर्वशी दोनों ही उत्तराखंड से हैं मगर यह बात उर्वशी को कोई फायदा नहीं दिला सकी।
विज्ञापन

फिल्म से जुड़े प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया क्या हुआ था

फिल्म से जुड़े प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उर्वशी ने जफर को प्रभावित करने का पूरा प्रयास किया था। हालांकि तब तक अनुष्का के नाम की चर्चा शुरू हो चुकी थी। जब जफर से उर्वशी की बात आगे बढ़ी तब तक उनकी अगली फिल्म की तस्वीरें सामने आ गईं, जिसमें वह बिकनी पहनी नजर आ रही हैं।

बताया जाता है कि इन तस्वीरों के साथ ही उर्वशी का दावा खत्म हो गया। इस बीच उर्वशी ने सलमान के साथ भी मुलाकात करके उनके साथ काम करने की इच्छा जताई।

सूत्रों के मुताबिक सलमान खान और निर्देशक नहीं चाहते थे कि उनकी फिल्म की हीरोइन कोई बिकनी इमेज वाली हो। सलमान खास तौर पर यह ध्यान रखते हैं कि फिल्म से जुड़ा हर पहलू साफ सुथरा रहे क्योंकि वह मानते हैं कि उनकी फिल्म परिवारवाले बच्चों समेत देखते हैं।
विज्ञापन

निर्देशक ने क्या कहा उर्वशी से

ऐसे में जिस बिकनी के सहारे उर्वशी करिअर आगे बढ़ने की कोशिश में थीं, वही एक बड़ी फिल्म में रोल पाने में आड़े आ गई। फिलहाल जिस फिल्म में उर्वशी बिकनी में दिखने वाली हैं, वह दर्शकों की नजर में ठंडी पड़ी है।

उसमें उर्वशी का रोल मुख्य हीरोइन का नहीं है। वैसे सूत्रों का कहना है कि जफर ने उर्वशी से कुछ विशेष कहने के बजाय सिर्फ इतना था कहा कि अपनी तस्वीरें भेज दें। उनकी टीम देख कर जवाब देगी। मगर जफर की टीम से उर्वशी के पास कोई जवाब नहीं गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें