फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंकी पांडे के भतीजे के साथ दिखने पर उर्वशी रौतेला ने ट्रोलर्स को दिया जवाब, बयां किया दर्द

Wed, 19 Sep 2018 01:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

'सनम रे' और 'हेट स्टोरी 4' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा उर्वशी रौतेला इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का सामना कर रही हैं। गौरतलब है कि बीते दिनों उन्हें बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे के साथ डिनर करते हुए देखा गया। इसके बाद से सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर उर्वशी रौतेला की फोटो के साथ एक ग्रफिक के जरिए यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है और कहने लगे कि वह अहान पांडे के साथ पब्लिकसिटी पाने के लिए उनके साथ दिख रही हैं। ट्रोलर्स की इन बातों का जवाब देते हुए अब उर्वशी रौतेला ने कहा है- 'कुछ लोग मुझे हर दिन अगल-अलग पोस्ट पर टैग कर रहे हैं। कृपया ऐसा ना करें।'
पब्लिकसिटी पाने वाली बात को लेकर उर्वशी ने कहा है- 'आपको लगता है कि मैंने पब्लिकसिटी के लिए ऐसा किया है। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। यह जानकर मुझे बहुत दुख हुआ है। इस सबसे मुझे ब्रेक चाहिए।' अहान पांडे की विषय पर आगे बोलते हुए उर्वशी रौतेला ने कहा है कि इस विषय पर मेरी यह आखिरी प्रतिक्रिया है। आपको बता दें कि उर्वशी रौतेला पर अहान खान को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने न केवल उनका मजाक बनाया बल्कि भद्दे कमेंट भी किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें