फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के गाने ने मचाया धमाल, 2 लाख से भी ज्यादा देखा गया ये गाना

Tue, 18 Sep 2018 08:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
akshara singh
विज्ञापन

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह इन दिनों एक्टिंग के अलावा, सिंगिंग में भी हाथ आजमा रही हैं। अक्षरा सिंह के एक बॉलीवुड गाने 'अंखियों से गोली मारे' का भोजपुरी वर्जन यूट्यूब पर काफी धमाल मचा चुका है। इसमें अक्षरा सिंह का देसी अंदाज फैन्स को काफी पसंद आ रहा हैं। वेब म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब अकाउंट पर शेयर किये गए अक्षरा के इस वीडियो पर अभी तक लगभग 2 लाख व्यूज आ चुके हैं। इस वीडियो में लोगों के अच्छे रिएक्शन भी देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन


अक्षरा सिंह ने 'अंखिये से गोली मारब' सॉन्ग को भोजपुरी में गाकर लोगों का दिल जीत लिया हैं।इससे पहले भी वे कई गाने गा चुकी हैं। इस गाने का अभी ऑडियो रिलीज किया गया है। इसे मनोज मतलबी ने लिखा है और म्यूजिक डायरेक्टर घूंघरू और वीडियो डायरेक्टर खुद अक्षरा सिंह है। अक्षरा सिंह की आने वाली फिल्म खेसारीलाल यादव के साथ ‘बलमजी लव यू ’ है और फिल्म का फर्स्ट लुक भी रिलीज हो चुका है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें