बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की फिल्म ‘हेट स्टोरी 4’ के बाद नखरे काफी बढ़ गये हैं। इस फिल्म के बाद उन्होंने अपनी फीस तो बढ़ा ही ली, लेकिन अब उन्होंने कुछ ऐसा किया है जिसकी वजह से उनकी फिल्म के प्रोड्यूसर को लाखों का चूना भी लग गया। उर्वशी की यह हरकत देखकर फिल्म के प्रोड्यूसर हैरान हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
urvashi rautela
- फोटो : twitter
दरअसल उर्वशी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वर्जिन भानुप्रिया’ की शूटिंग कर रही हैं। खबर है कि हाल ही में उर्वशी फिल्म की शूटिंग करने ही नहीं पहुंचीं। जिसके बाद उन्हें फिल्म ने प्रोड्यूसर महेन्द्र धारीवाल ने फोन किया तो उन्होंने दिन में शूटिंग करने से मना कर दिया और रात में शूटिंग रखने के लिए कहा।
विज्ञापन
3 of 4
urvashi rautela
प्रोड्यूसर महेन्द्र धारीवाल ने उर्वशी से जब सिर्फ रात को शूटिंग करने का कारण पूछा तो उर्वशी ने उन्हें कहा, ‘मुंबई में दिन के वक्त टेंप्रेचर बहुत हाई रहता है और लहंगा भी बहुत भारी है जिसे पहनकर शूट करने में मुझे दिक्कत होगी।
आखिर में उर्वशी के आगे प्रोड्यूसर को झुकना पड़ा और फिल्म की शूटिंग के लिए सेटअप रात के लिए लगवाया गया। इसमें प्रोड्यूसर को पूरे 2 लाख रुपए का नुकसान झेलना पड़ा।