उर्मिला मातोंडकर का नाम सुनते ही दिमाग में एक खूबसूरत सी डांस करते हुए तस्वीर सामने आने है। उर्मिला मातोंडकर ने अपने अभी तक के करियर में कई आइटम गानों से पहचान बनाई है। लंबे समय बाद ये हीरोइन फिर से आइटम गाने से वापसी करने वाली है।
हाल ही में मिली खबरों के अनुसार बताया जा रहा कि वो जल्द ही इरफान खान की आने वाली फिल्म में आइटम करती दिखाई देंगी। ये खबर उनके फैंस को खुश तो जरूर कर देगी क्योकिं उर्मिला इस फिल्म में आइटम नंबर फिल्मों में वापसी करने वाली हैं। पिछले साल अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ गुपचुप शादी कर उर्मिला अब फिल्मों में वापसी करने के मूड में हैं।
उर्मिला को आखिरी बार इमरान हाशमी की फिल्म 'कर्ज' में देखा गया था। इसके बार वो कियी फिल्म में नजर नहीं आईं। उर्मिला को कई बार मनीष मल्होत्रा क स्टार पार्टीज और फैशन शो में देखा गया है। खैर ये जानने के बाद उर्मिला को पर्दे पर फिर से देखने की बेताबी कई गुना बढ़ गई है।