एक्ट्रेस और मॉडल उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। वह अक्सर अपने अतरंगी अंदाज और फैशन सेंस को लेकर सुर्खियां बटोरती हुई नजर आती हैं। हालांकि उर्फी अपने इसी फैशन सेंस के कारण लोगों के द्वारा ज्यादातर ट्रोल होती रहती हैं। वहीं, एक बार फिर से इंटरनेट सेंसेशन सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उर्फी गुस्सा करते हुए दिखाई दे रही हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उर्फी जावेद अपनी हेयर स्टाइलिस्ट पर नाराज हो रही हैं। इसके बाद उन्होंने स्टाइलिस्ट के मुंह पर गुस्से में पानी फेंक दिया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स उर्फी को ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं।
Pathaan: शाहरुख की फिल्म ने पाकिस्तान में किया बवाल, पठान को लेकर सेंसर बोर्ड ने लिया एक्शन
हेयर स्टाइलिस्ट पर उर्फी ने फेंका पानी
आपको बता दें कि उर्फी इस वीडियो में शीशे के आगे बैठी हुई हैं। वह अपनी मेकअप टीम के साथ नजर आ रही हैं। इसी बीच वह गुस्से में अपनी स्टाइलिंग टीम पर चिल्लाती हैं और कहती हैं कि हंस रहे हो, यहां दिमाग खराब हो रहा है। उस दौरान उर्फी के हाथों में पानी की एक बोतल होती है, जिसके बाद वह चिल्लाते हुए अपनी हेयर स्टाइलिस्ट पर पानी फेंक देती हैं। हालांकि वीडियो की सच्चाई यह है कि उर्फी ने अपनी हेयर स्टाइलिस्ट पर प्रैंक शूट किया था। लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स उर्फी के इस वीडियो को देखने के बाद जमकर ट्रोल कर रहे हैं, क्योंकि लोगों को यह वीडियो पसंद नहीं आया है।