फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urfi Javed: रणवीर पर FIR होने पर लोगों ने उर्फी जावेद के फोटोशूट पर उठाए सवाल, एक्ट्रेस ने कर दी बोलती बंद

Wed, 27 Jul 2022 01:40 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक पेपर मैगजीन के लिए बिना कपड़ों के फोटोशूट कराकर रणवीर सिंह ने पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में आ गए हैं। इसको लेकर हाल ही में उन पर अश्लीलता फैलाने के आरोप में केस भी दर्ज हो चुका है। 
विज्ञापन
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह पर अश्लीलता का मामला दर्ज होने के बाद उनके फैंस एक्टर के समर्थन में आ गए हैं। अपने फेवरेट सितारे के बचाव के लिए कुछ फैंस उर्फी की तस्वीरों का सहारा लेकर सवाल पूछ रहे हैं कि इसे अश्लील क्यों नहीं माना गया है। अब उर्फी ने सोशल मीडिया पर इसका करारा जवाब दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी के जरिए उन फैंस को लताड़ लगाई है जो इस तरह की बातें कर रहे हैं।

विज्ञापन

रणवीर के फैंस को लगाई फटकार 
हाल ही में उर्फी ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक शख्स की पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिसमें रणवीर और उर्फी के फोटोशूट की तुलना की गई है। इस पोस्ट में लिखा है, 'अगर यह फोटोशूट भावनाओं को आहत कर रहा है तो उर्फी जावेद के ये फोटोशूट भावनाओं को आहत क्यों नहीं कर रहे हैं? अगर एक जेंडर के लिए यह सही नहीं है तो दूसरे के लिए भी इसे गलत घोषित किया जाना चाहिए।' इसका तीखा जवाब देते हुए उर्फी ने कहा, 'लोग मुझे बीच में लाए बिना रणवीर का समर्थन कर सकते हैं। उनके सर्मथक यह भूल रहे हैं कि मुझे कई बार बेरहमी से ट्रोल किया जा चुका है। रेप और हत्या की धमकी भी दी जा चुकी है।' बता दें कि नेटिजन्स को लताड़ लगाने से पहले उर्फी ने एक बहुत ही बोल्ड तस्वीर अपने फैंस के लिए शेयर की थी। इस फोटो से एक्ट्रेस ने इंटरनेट यूजर्स को बहस का एक और मुद्दा दे दिया।
विज्ञापन

फोटोशूट की वजह से सुर्खियों में हैं रणवीर
गौरतलब है कि एक पेपर मैगजीन के लिए बिना कपड़ों के फोटोशूट कराकर रणवीर सिंह ने पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में आ गए हैं। इसको लेकर हाल ही में उन पर अश्लीलता फैलाने के आरोप में केस भी दर्ज हो चुका है। वकील वेदिका चौबे और उनके पति अभिषेक चौबे जो एक एनजीओ चलाते हैं, की शिकायत के आधार पर अभिनेता पर मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें