उर्फी जावेद शूटिंग के लिए एक सेट पर पहुंची थीं। जहां लोगों को पहले ही कहा गया था कि कोई भी उर्फी का वीडियो नहीं बनाएगा, लेकिन एक शख्स ने छिपकर उनका वीडियो बना लिया। इसके बाद उर्फी भड़क गईं।
इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद आए दिन मीडिया की सुर्खियों में हैं। कभी अपने फैशन सेंस को लेकर तो कभी अपने गुस्से भरे तिलमिलाते अंदाज को लेकर उर्फी चर्चा में होती हैं। सोशल मीडिया पर उर्फी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस गुस्से में तिलमिलाती नजर आईं। वायरल हो रहे इस वीडियो में उर्फी एक शख्स पर अपने गुस्से की आग बरसाती दिखीं। उनके गुस्से के पीछे की वजह है, बिना इजाजत उनका वीडियो बनाना। दरअसल, उर्फी के इस फैन ने बिना परमिशन उनका वीडियो बना लिया। इस पर फैशन क्वीन को गुस्सा आ गया और वह शख्स पर आगबबूला हो गईं। उर्फी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
विज्ञापन
एंग्री अवतार में दिखीं उर्फी
दरअसल, उर्फी जावेद शूटिंग के लिए एक सेट पर पहुंची थीं। वहां लोगों को पहले ही बता दिया गया था कि कोई भी उर्फी का वीडियो नहीं बनाएगा, लेकिन एक शख्स ने छिपकर उनका वीडियो बना लिया। इसके बाद उर्फी उस शख्स पर आगबबूला हो गईं और जमकर फटकार लगाने लगीं। उर्फी गुस्से में शख्स से कहती है कि मना किया था न कि वीडियो नहीं बनाना है। इसके बाद एक्ट्रेस वहां मौजूद लोगों से उस शख्स का मोबाइल फोन चेक करने के लिए भी कहती हैं।
सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल
उर्फी अपने बॉडीगार्ड से शख्स का फोन लेने के लिए कहती हैं। उर्फी का एंग्री अवतार देखकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि, कुछ लोग उर्फी के इस एक्शन को सही ठहरा रहे हैं। उनका कहना है कि बिना इजाजत लिए वीडियो नहीं बनाना चाहिए था।