फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: उर्फी जावेद ने फैंस को इस अंदाज में कहा ईद मुबारक, यूजर्स बोले- जब ईश्वर को नहीं मानती तो ईद कैसी

Tue, 03 May 2022 01:29 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

उर्फी जावेद अपने अतरंगी और अजब-गजब पहनावे के लिए मशहूर हैं। वह कहीं भी कभी भी कुछ भी पहनकर निकल जाती हैं। हालांकि आज वह अपना अतरंगी लिबास छोड़कर ईद मना रही हैं। बता दें कि पिछले दिनों रमरान के मौके पर उर्फी को सलवार सूट पहने और सिर पर दुपट्टा डाले भी देखा गया था। उर्फी का ये लुक देखकर तो फैंस बिल्कुल हैरान रह गए थे। अब ईद के खास मौके पर उर्फी जावेद का नया वीडियो सामने आया है। 

विज्ञापन

उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में उर्फी जावेद साड़ी पहनकर ईद के गाने पर डांस कर रही हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा है- आप सभी को ईद मुबारक, इस खूबसूरत गाने के साथ। उर्फी जावेद ने नीले रंग की साड़ी पहनी है। बालों को खुला रखते हुए उन्होंने लाइट मेकअप किया है। उर्फी जावेद सिंगर जावेद अली के गाने ईद हो जाएगी पर डांस करती नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन

उर्फी जावेद - फोटो : social media
उर्फी का ये वीडियो फैंस को पसंद आ रहा है। एक फैन ने लिखा- तुम बहुत सुंदर लग रही हो। वहीं दूसरे ने कहा- ईद मुबारक उर्फी। एक और शख्स ने कहा- कमाल है। बता दें कि इससे पहले उर्फी के सूट वाले वीडियो पर भी उनको खूब तारीफ मिली थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें