उर्फी जावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्सर अपने कपड़ों को लेकर बुरी तरह से ट्रोल होने वाली उर्फी आज अपनी लिपस्टिक के कारण ट्रोल हो रही हैं। नेटिजन्स उनके वीडियो पर लगातार कमेंट कर उन्हें फैशन सेंस सिखा रहा है। उर्फी के इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ‘मैडम गलती से पेन की इंक पी ली है क्या?‘ दूसरे ने लिखा, ‘किसी का जहर चूसा है ऐसा लग रहा है।‘ इसके साथ ही एक अन्य ने कमेंट किया, 'लिपस्टिक की जगह इंक लगा लिया क्या?’ एक ने कहा, ‘तभी कहते हैं कि पेन की रिफिल को पीछे की साइड मत खींचा करो... लग गई ना इंक सारे मुंह पर’ एक यूजर ने लिखा, ‘पहले कपड़े समझ नहीं आते थे अब मेकअप भी।‘ लोगों के ऐसे-ऐसे कमेंट देख साफ पता लग रहा है कि नेटिजन्स को उर्फी का यह अंदाज बिल्कुल नहीं भा रहा है।