फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Upcoming Film: नवजोत गुलाटी की फिल्म हिस्सा बने वाणी कपूर-अपारशक्ति खुराना, परेश रावल ने भी मिलाया हाथ?

Sat, 10 Feb 2024 08:15 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नवजोत गुलाटी एक पारिवारिक ड्रामा पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में वाणी कपूर, अपारशक्ति खुराना और परेश रावल दिलचस्प भूमिकाओं में नजर आएंगे। 
विज्ञापन
परेश रावल-वाणी कपूर-अपारशक्ति खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवजोत गुलाटी एक और पारिवारिक ड्रामा पर काम कर रहे हैं। इस जानकारी के सामने आते ही फैंस का उत्साह बढ़ गया है। फिल्म में वाणी कपूर और अपारशक्ति खुराना भाई-बहन के किरदार में नजर आएंगे। साथ ही इसमें परेश रावल भी होंगे। आगामी प्रोजेक्ट का निर्माण, निकी विक्की भगनानी फिल्म्स द्वारा किया जाएगा, जिसकी स्थापना निकी भगनानी और विक्की भगनानी ने अंकुर तकरानी के साथ की थी।

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट 

एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया है, 'यह आधुनिक समय में खराब रिश्तों की पृष्ठभूमि पर आधारित एक पारिवारिक ड्रामा है। निर्माता परियोजना का नेतृत्व करने के लिए विश्वसनीय अभिनेताओं को शामिल करने के इच्छुक थे। फिल्म के लिए वाणी कपूर, परेश रावल और अपारशक्ति खुराना साथ आए हैं।'

अमर उजाला Exclusive: मिथुन चक्रवर्ती की सेहत से जुड़ा बड़ा अपडेट, थकान की वजह से हुए थे अस्वस्थ

कैसी होगी फिल्म की कहानी?

रिपोर्ट के अनुसार, 'वाणी और अपारशक्ति फिल्म में भाई-बहन की भूमिका निभा रहे हैं, जो कहानी में एक दिलचस्प गतिशीलता लाते हैं। हमेशा की तरह परेश रावल की इस पारिवारिक ड्रामा में लेखक-समर्थित भूमिका है।' नवजोत गुलाटी के जरिए लिखित और निर्देशित आगामी पारिवारिक ड्रामा, नाटक और कॉमेडी का एक लोकप्रिय मिश्रण होगी। फिल्म हल्के-फुल्के हास्य और गंभीर नाटकीय क्षणों के साथ परिवार के महत्व को दर्शाएगी। 

Welcome 3: 'वेलकम टू द जंगल' को एफडब्ल्यूआईसीई की हरी झंडी, अक्षय की फिल्म का भुगतान संबंधी मुद्दा सुलझा

पारिवारिक ड्रामा की बढ़ती डिमांड

बीते कुछ समय में पारिवारिक ड्रामा को दर्शकों के जरिए खूब सराहा गया है। 'सत्यप्रेम की कथा' से लेकर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अपना लोहा मनवाया है। इस शैली की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर फिल्म निर्माता और निर्देशक ऐसी फिल्में बनाने पर जोर दे रहे हैं। 

Naa Saami Ranga: ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार 'ना सामी रंगा', जानें कब और कहां देख सकते हैं नागार्जुन की फिल्म
विज्ञापन

वाणी कपूर-अपारशक्ति खुराना का वर्कफ्रंट

काम के मोर्चे पर, वाणी कपूर जल्द ही अजय देवगन के साथ 'रेड 2' में नजर आएंगी। यह फिल्म 15 नवंबर, 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। उनकी महिला केंद्रित मैडॉक फिल्म 'सर्वगुण संपन्न' भी इस साल के अंत में रिलीज होगी। अपारशक्ति खुराना की बात करें तो वह आने वाले दिनों में हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2 में नजर आएंगे। 

Bigg Boss 17: तलाक की अफवाहों पर भड़कीं अंकिता लोखंडे, बोलीं-मेरे रिश्ते को अपना नजरिया देने की जरूरत नहीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें