kajal agarwal bellamkonda sreenivas
- फोटो : instagram
साउथ एक्टर बेल्लमकोंडा श्रीनिवास की अपकमिंग फिल्म 'कवचम' का टीजर हैदराबाद में लांच हुआ। फिल्म में श्रीनिवास पहली बार पुलिसवाले का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। फिल्म में मुख्य किरदार में काजल अग्रवाल और महरीन पीरजादा नजर आएंगी।
इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे श्रीनिवास मेमिलिया ने बताया कि यह फिल्म बाकी सभी फिल्मों से बिल्कुल अलग है। मैं अपने टीम का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे काम के दौरान सपोर्ट किया। फिल्म की अभिनेत्री मेहरिन ने बताया कि मुझे फिल्म का टीजर बहुत पसंद आया मुझे बहुत खुशी है कि मैं इस फिल्म का पार्ट हूं। फिल्म में अभिनेत्री काजल अग्रवाल रोमांस करती नजर आएंगी।
एक्टर श्रीनिवास ने बताया की इस फिल्म का स्क्रिप्ट बेहद ही दमदार है जिसे पढ़ने के बाद मैंने तुरंत हां कर दिया था। मुझे अपने दोनों को स्टार के साथ काम करके बहुत अच्छा लगा। मैं फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। बता दें यह फिल्म आने वाले दिसबंर माह में रिलीज होगी।