फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आदर्श बाल विद्यालय’ का ट्रेलर आया सामने, कॉमेडी और ह्यूमर से भरपूर दिखी कहानी; जानें कब से स्ट्रीम होगी सीरीज

Mon, 13 Jul 2026 01:22 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Adarsh Baal Vidyalaya Trailer: प्राइम वीडियो की आने वाली सीरीज ‘आदर्श बाल विद्यालय’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जानिए कैसा है ट्रेलर और सीरीज से जुड़ी सभी जानकारी। 

विज्ञापन
आदर्श बाल विद्यालय - फोटो : credit: Instagram @primevideoin
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमांक गौर के निर्देशन में बनी नई कॉमेडी-ड्रामा सीरीज ‘आदर्श बाल विद्यालय’ का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ये सीरीज प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है। जानिए कब रिलीज होगी सीरीज। 

क्या है ट्रेलर में खास? 

विज्ञापन

बच्चों की अतरंगी मस्ती से भरपूर सीरीज ‘आदर्श बाल विद्यालय’ का ट्रेलर सामने आ गया है। ट्रेलर में ज्ञानेश्वर त्रिपाठी (केके मेनन द्वारा अभिनीत) नाम का एक लापरवाह स्कूल प्रिंसिपल नजर आता है, जो कैम्ब्रिज में सरकार द्वारा प्रायोजित एक ट्रेनिंग प्रोग्राम में अपने स्कूल के बच्चों को भेजना चाहता है।

उनकी इसी इच्छा के कारण वे अपनी टीचर्स की टीम के साथ मिलकर स्कूल के बच्चों को सुधारने की कोशिश करते हैं, लेकिन बिगड़ेल बच्चों की हरकतों की वजह से उसे कैम्ब्रिज का सपना अधूरा लगने लगता है। इस बीच उसे कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। 

विज्ञापन

ट्रेलर में हल्की-फुल्की कॉमेडी, बच्चों की मस्ती और मनोरंजन से भरपूर एक सीरीज की झलक देखने को मिलती है। 

यहां देखें ट्रेलर- 

'आदर्श बाल विद्यालय' की स्टार कास्ट 
'आदर्श बाल विद्यालया' सीरीज में केके मेनन, अर्चना पूरन सिंह, नवीन कस्तूरिया, प्रसन्ना बिष्ट, देवेन भोजानी, अजितेश गुप्ता, अन्नपूर्णा सोनी, प्राची शाह और अभिमन्यु सिंह नजर आएंगे। 

ये भी पढ़ें- ‘वेलकम टू द जंगल’ के बाद अहमद खान बनाएंगे जॉम्बी कॉमेडी फिल्म, ये एक्टर्स आएंगे नजर; डायरेक्टर ने किया कन्फर्म

विज्ञापन

आदर्श बाल विद्यालय सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी सीरीज?
इसका निर्देशन हिमांक गौर ने किया है। इस सीरीज के कुल 7 एपिसोड आएंगे। सीरीज 24 जुलाई से भारत और दुनिया भर में हिंदी भाषा और अंग्रेजी सबटाइटल के साथ स्ट्रीम होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें