अचानक लिया ये फैसला
उपासना ने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने शो को अचानक ही छोड़ने का फैसला लिया था। इसके बाद उन्होंने टीवी से जाने के लिए भी सोच लिया था। उन्होंने बताया कि चैनल के बीच उन दिनों थोड़ी टेंशन चल रही थी। उन्होंने कहा कि मेकर्स पंचलाइन को हटा देते थे, जहां जनता हंस सकती है, इसे टॉर्चर ही कहा जाता है।
Pocket Mein Aasmaan: 'पॉकेट में आसमान' का प्रोमो जारी, लीड रोल में नजर आएंगे अभिका मालाकार और फरमान हैदर
ढाई साल तक किया शो में काम
सिद्धार्थ कानन के साथ हालिया इंटरव्यू में उपासना ने बताया कि इस शो में उपासना सिंह ने ढाई साल तक काम किया। हमारा शो हमेशा टॉप पर रहता था। हालांकि, एक ऐसा समय आया जब मेरे पास करने के लिए कुछ बचा नहीं था। मैंने इस बारे में कपिल से बात की। हम बहुत अच्छा बॉन्ड साझा करते हैं और लोगों को जैसे लगता है हमारी कोई लड़ाई नहीं हुई है।
Vedaa: 'स्त्री 2' के साथ 'वेदा' का क्लैश टालना चाहते थे निखिल आडवाणी, बताई यह वजह; जॉन अब्राहम पर दिया ये बयान
कपिल से की कैरेक्टर को लेकर बात
उपासना ने कपिल से कहा कि ये किरदार अब पहले जैसे नहीं रहे। मुझे ये करने में अब मजा भी नहीं आता है। मेरे किरदार पर थोड़ा ध्यान दो। इसके बाद चैनल और उनके कॉन्ट्रेक्ट को लेकर चीजें थोड़ी पेचीदा हो गईं। शो किसी अन्य चैनल पर चला गया। इसके बाद वे इस शो में दोबारा नहीं आ सकीं।