सलमान को कहा- 'कौन है ये आदमी'
इस दौरान उन्होंने एक खास घटना को याद करते हुए बताया कि शो के दौरान सलमान खान ने कुछ कहा, जिस पर उन्होंने तुरंत रिएक्ट करते हुए बोल दिया, ‘कौन है ये आदमी?’
उपासना ने आगे कहा, ‘जरा सोचिए, उपासना सिंह सलमान खान को कह रही हैं ‘कौन है ये आदमी?’ सेट पर 14 कैमरे थे और अचानक पिन-ड्रॉप साइलेंस हो गया। सबको लगा कि सलमान नाराज हो जाएंगे, उठकर चले जाएंगे और शो अधूरा रह जाएगा।’
सलमान ने किया ऐसे रिएक्ट
लेकिन इसके बाद जो हुआ, वह किसी ने नहीं सोचा था। उन्होंने बताया, ‘सलमान जी इतनी जोर से हंसने लगे कि वह सोफे से गिरने वाले थे। वह करीब 4-5 मिनट तक लगातार हंसते रहे।’ यही डायलॉग बाद में शो का फेमस कैचफ्रेज बन गया। उपासना ने बताया कि इसके बाद जो भी स्टार शो में आता था, वह यह डायलॉग जरूर बोलती थीं। यहां तक कि इस पर टी-शर्ट्स भी बन गई थीं।
क्या वापस कपिल शर्मा शो में जाएंगी उपासना?
उपासना सिंह ने यह भी कहा कि अगर उन्हें फिर से कपिल शर्मा के शो में बुआ जैसे किरदार के साथ वापसी का मौका मिलता है, तो वह जरूर करना चाहेंगी। उन्हें उम्मीद है कि अगर ऐसा कोई रोल होगा, तो कपिल उन्हें जरूर बुलाएंगे।
ये भी पढ़ें- आखिरकार सामने आई टॉक्सिक की रिलीज डेट, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म; फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट