बिग बॉस के अबतक के सबसे पसंदीदा और चर्चित होस्ट सलमान खान ने जब यह कहा कि वह एक 'बीबी' को छोड़ दूसरी 'बीबी' के पास जा रहे हैं तो सभी चौंक गए। लेकिन बाद में पता चला कि इसका मतलब कुछ और है।
शनिवार की रात शो को अलविदा कहते हुए सलमान ने कहा कि वह एक बीबी (बिग बॉस) को छोड़ दूसरी बीबी (बजरंगी भाईजान) के पास जा रहे हैं।
उसके बाद सलमान ने आगे के चार हफ्तों के लिए 'बिग बॉस' की कमान मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान को सौंप दी। खुद को शो की सबसे बड़ी फैन बताने वाली फराह खान का मानना है कि सलमान इसके बेस्ट होस्ट हैं।
'बिग बॉस-8' को चार हफ्तों के लिए बढ़ा दिया गया है, जिसे हल्ला बोल एपिसोड कहा जाएगा। सलमान खान शो ने पहले ही फाइनल कर दिया था वे अपनी फिल्मों के कारण वक्त नहीं दे पाएंगे।