फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्फी जावेद ने बनाया खुद का मजाक, नेटिजंस को भाया अजब-गजब अंदाज; बोले- ‘कम से कम वह रियल है’

Tue, 31 Mar 2026 05:37 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Uorfi Javed Viral Video: उर्फी जावेद अपने अजीब ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक इवेंट में वह शामिल हुईं। उर्फी की टी-शर्ट ने इस इवेंट में फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा। इसके जरिए वह अपना ही मजाक उड़ा रही हैं। उर्फी की वायरल वीडियो पर फैंस ने भी रिएक्शन दिए हैं।
विज्ञापन
उर्फी जावेद ने बनाया अपना मजाक - फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कभी बोल्ड तो कभी क्रिएटिव अटायर में फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचने वाली उर्फी जावेद हाल ही में अलग अंदाज में नजर आईं। इस बार वह सिंपल लुक में एक इवेंट में पहुंची लेकिन यहां पर अपना मजाक उड़ाने से बाज नहीं आईं। जिस बात के लिए वह कुछ वक्त पहले ट्रोल हुई थी, उसी चीज को अपनी टी-शर्ट पर उर्फी ने प्रिंट करवा लिया। साथ ही पैपराजी के सामने आकर इस टी-शर्ट में खूब फाेटो खिंचवाए। 

सूजे होंठ वाली अपनी तस्वीर को उर्फी ने टी-शर्ट पर प्रिंट किया  

विज्ञापन

एक इवेंट से उर्फी जावेद का वीडियो वायरल है। इसमें वह अपनी बहन के साथ शामिल हुईं। इवेंट में उर्फी जावेद ने एक टी-शर्ट पहनी है, जिसमें उनकी ही फोटो प्रिंट है। इस फोटो में उर्फी के होंठ सूजे हुए हैं। अपनी टी-शर्ट की तरफ उर्फी पैपराजी को ध्यान देने के लिए कहती हैं और मुस्कुराती हैं। इस तरह वह अपना मजाक खुद ही बनाती हैं। 

क्या है होंठ सूजने का मामला?
उर्फी जावेद अक्सर ही कॉस्मेटिक प्रोसिजर कराती हैं। कुछ महीने पहले उन्होंने लिप और स्माइल लाइन फिलर्स को हटवाने का फैसला लिया है। इस प्रोसेस का पूरा वीडियो उन्होंने फैंस के साथ शेयर किया है। उर्फी ने बताया कि उन्हें कुछ साल पहले फिलर्स करवाए गए थे, लेकिन समय के साथ उनका असर बिगड़ गया और चेहरा खराब लगने लगा। इसीलिए उन्होंने उन्हें डिजॉल्व करवाने का मुश्किल फैसला लिया। इस प्रोसेस के बाद उर्फी के होंठ सूज गए थे। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स ने उनका खूब मजाक बनाया था। अब उसी फोटो को उर्फी ने अपनी टी-शर्ट पर प्रिंट करवाया और फैंस को पुरानी बात याद दिला दी।

विज्ञापन

सोशल मीडिया यूजर्स ने भी उर्फी की तारीफ की, उनकी बेबाकी को सराहा। नेटिजंस का मानना है कि वह जैसी भी खुद को सबके सामने वैसे ही पेश करती हैं। 
 


 

विज्ञापन

उर्फी जावेद के जब होंठ सूज गए थे - फोटो : इंस्टाग्राम


रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं उर्फी जावेद

उर्फी जावेद रियलिटी शो ‘स्पिट्सविला’ का हिस्सा बनी हैं, बतौर होस्ट इस शो से जुड़ी हैं। वह कई और रियलिटी शो का हिस्सा रह चुकी हैं। अपनी ही लाइफ पर एक रियालिटी शो ‘फॉलो कर लो यार’ उर्फी ने किया। साथ ही वह रियालिटी शो ‘एंगेज्ड रोका या धोखा’ और ‘ट्रेटर्स’ में का भी हिस्सा बनी थीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें