बता दें कि फैजान अंसारी ने उर्फी जावेद को किन्नर बताया है। एक्टर का कहना है कि इस बात को साबित करने के लिए उनके पास पुख्ता सबूत हैं और बेहद जल्द वे खुद इसे कोर्ट में साबित कर देंगे।
फैजान अंसारी, उर्फी जावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में मीडिया संग हुई बातचीत के दौरान फैजान अंसारी ने कहा, 'मेरे पास सबूत हैं जिनके आधार पर मैं देश के सामने बड़ा खुलासा करने जा रहा हूं। उर्फी जावेद लड़की नहीं, एक किन्नर हैं। मेरा उनके साथ पहले से ही काफी विवाद जारी है, ये हाई कोर्ट तक पहुंच चुका है। अब, मैं हाई कोर्ट में ही सबूत, गवाह और किन्नर समाज की हेड के साथ ये साबित करूंगा की वो क्या हैं'।
फैजान अंसारी ने मीडिया से बातचीत में आगे कहा, 'मेरी टीम ने उर्फी से बात करने की कोशिश की थी लेकिन उर्फी हर किसी से बेहद बदतमीजी से पेश आती हैं। वो कहती हैं कि उन्हें मुस्लिम समाज से कोई मतलब नहीं है। ऐसे में मुझे लगता है कि अब उनसे बात करके कोई फायदा नहीं है। उन्हें सीधे सबक सिखाना ही ठीक रहेगा। वह एक मुस्लिम होकर इस तरह से हमारा नाम खराब कर रही हैं, मैंने उन्हें समझाने की काफी कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसलिए मैं चाहता हूं कि जल्द से जल्द उनकी सच्चाई लोगों के सामने आए और वे किन्नर समाज के साथ जुड़ जाएं'। फैजान अंसारी का यह खुलासा सुन सभी के कान खड़े हो गए हैं। देखने वाली बात होगी कि उनकी इस बात का उर्फी पर क्या असर होता है और वह किस तरह जवब देती हैं।
यह भी पढ़ें: अपनी पत्नी से अलग हो रहे हैं मलयालम एक्टर विनायकन, कुछ इस तरह किया तलाक का एलान