फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ता तीर पर प्रतिक्रिया: यूजर्स ने बताया कॉमेडी की 'धुरंधर', आयुष्मान खुराना को लेकर कही ये बात

Wed, 23 Sep 2026 09:16 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Udta Teer Trailer Reactions: स्पाई थ्रिलर और कॉमेडी फिल्म 'उड़ता तीर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यूजर्स इस फिल्म की तुलना 'धुरंधर' से कर रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
उड़ता तीर - फोटो : यूट्यूब
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की अदाकारी से सजी फिल्म 'उड़ता तीर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में स्पाई थ्रिलर और कॉमेडी फिल्म की झलक देखने को मिली है। ट्रेलर पर फैंस रिएक्शन दे रहे हैं। कई यूजर्स इसे स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर' से जोड़ रहे हैं। हालांकि ट्रेलर की कहानी 'धुरंधर' से बिल्कुल उल्टी है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
उड़ता तीर - फोटो : यूट्यूब
ट्रेलर में क्या है?
जहां 'धुरंधर' में दिखाया गया है कि एक हिंदुस्तानी जासूस पाकिस्तान में राज करता है। वहीं 'उड़ता तीर' के ट्रेलर में दिखाया गया है कि पाकिस्तानी जासूस भारत में आकर यहां सहयोग करता है। ट्रेलर एक जासूसी व्यंग्य की झलक दिखाता है, जो याददाश्त खोने और गलत पहचान की गलतफहमी पर आधारित है। आयुष्मान खुराना ने बिलाल का किरदार निभाया है, जो पाकिस्तान का एक इंटेलिजेंस ऑपरेटिव है। एक धमाके में याददाश्त खोने के बाद, उसे लगता है कि वह भारत के काउंटर-टेररिज्म स्क्वाड का अफसर है। 
विज्ञापन

3 of 6
उड़ता तीर - फोटो : यूट्यूब
कॉमेडी के साथ आयुष्मान ने की कॉमेडी
ट्रेलर में दिखाया गया है कि बिलाल भारत के प्रति बहुत ज्यादा देशभक्ति दिखाने लगता है, जबकि पाकिस्तान में उसके हैंडलर्स स्थिति को संभालने की कोशिश करते हैं। कहानी में पारंपरिक जासूसी-थ्रिलर वाले सीन, जैसे ट्रेन में लड़ाई और धमाके के साथ-साथ मजाक और व्यंग्य का भी तड़का है। इसमें जबरदस्त एक्शन भी है।

उड़ता तीर ट्रेलर: याददाश्त भूला पाकिस्तानी जासूस, लगाए 'भारत माता की जय' के नारे; कॉमेडी रोल में छाए आयुष्मान

4 of 6
उड़ता तीर - फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर' से हो रही तुलना
सोशल मीडिया पर फिल्म 'उड़ता तीर' की तुलना 'धुरंधर' से हो रही है। एक यूजर ने कहा, 'ये तो हमजा के जसकीरत बनने जैसा है।' एक दूसरे यूजर ने कहा, 'बॉलीवुड में धुरंधर का असर'। एक तीसरे यूजर ने कहा 'धुरंधर की जगह भुलंदर' एक चौथे यूजर ने लिखा 'काफी दिनों के बाद आखिरकार एक अच्छी फिल्म आई है।' एक और यूजर ने लिखा 'ये तो धुरंधर का कॉमेडी वर्जन है।'
विज्ञापन

5 of 6
उड़ता तीर - फोटो : यूट्यूब
'उड़ता तीर' की स्टारकास्ट
'उड़ता तीर' में आयुष्मान खुराना के अलावा राम कपूर, राहुल बोस, गुलशन ग्रोवर, सुहैल नय्यर, मुकुल देव, बृजेंद्र काला, संदीप आनंद, रघुबीर यादव, सुप्रिया पिलगांवकर और स्मिता तांबे जैसे कलाकार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उड़ता तीर - फोटो : यूट्यूब
कब रिलीज होगी फिल्म?
  • 'उड़ता तीर' करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस और गुनीत मोंगा कपूर के सिख्या एंटरटेनमेंट के बीच एक और सहयोग है। 
  • इन दोनों प्रोडक्शन हाउस ने पहले 'किल' (2024), 'ग्यारह ग्यारह' (2024) और 'द लंचबॉक्स' जैसी फिल्में साथ बनाई हैं।
  • इस फिल्म को जौहर, कपूर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता और अचीन जैन मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
  • 'उड़ता तीर' 9 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें