फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जहर' फेम उदिता गोस्वामी के बेटी-बेटे का नाम जान सोच में पड़ जाएंगे आप, बेटा तो 2 दिन पहले ही हुआ है

Sat, 24 Nov 2018 02:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
udita goswami
विज्ञापन

फिल्म 'जहर' में इमरान हाशमी संग कहर ढाने वाली एक्ट्रेस उदिता गोस्वामी ने दो दिन पहले ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। इस बार उन्हें बेटा हुआ है। इस बात की जानकारी फिल्म मेकर मिलाप जावेरी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी थी। ऐसे में उदिता के बेटे का नाम भा सामने आया है... आइए जानते हैं क्या है नाम...

विज्ञापन


भट्ट कैंप के डायरेक्टर मोहित सूरी से 9 साल तक अफेयर में रहने के बाद उदिता ने साल 2013 में शादी कर ली। फिलहाल उदिता 34 साल की हैं। इससे पहले उदिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेबी बंप के कई फोटो शेयर किये थे। उनकी बेटी का नाम देवी है और बेटे का नाम कर्मा। ऐसा लगात है कि ये दोनों नाम बहुत ही धार्मिक हैं। 


उदिता का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा। गौरतलब है कि वह बॉलीवुड के हैंडसम हंक जॉन अब्राहम के साथ फिल्म 'पाप' में लीड रोल में नजर आई थीं। फिल्म को एक्ट्रेस से डायरेक्टर बनीं पूजा भट्ट ने डायरेक्ट किया था।  साल 2006 में  फिल्म अक्सर में उन्होंने बोल्ड सीन दे बॉलीवुड में खूब सुर्खियां बटोरी। इसके बाद उन्हें बोल्ड सीन के ही ऑफर आने लगे जिसके कारण उनके करियर को बड़ा झटका लगा। किससे प्यार करूं, फॉक्स उदिता की वो फिल्में हैं जिससे दर्शक आज भी रूबरू नहीं हैं। जैसे ही उदिता को लगा कि उनका फिल्मी करियर खत्म हो रहा है तो उन्होंने फैशन इंडस्ट्री में हाथ आजमाया और इसके बाद शादी कर ली। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें