फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रंगीला राजा' में 20 कट लगाने पर भड़के गोविंदा, कहा- 'इंडस्ट्री में माहौल ठीक नहीं'

Sat, 24 Nov 2018 11:23 AM IST
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Govinda - फोटो : Rangeela Raja Film
विज्ञापन

एक्टर गोविंदा की आने वाली फिल्म रंगीला राजा रिलीज से पहले विवादों में घिरी हुई है। सेंसर बोर्ड ने रंगीला राजा में 20 कट लगाए हैं, जिससे गोविंदा बेहद नाराज हैं। गोविंदा का कहना है कि 'सीबीएफसी ने फिल्म के कुछ दृश्यों को सेंसर किया है। इसकी वजह से अब हम कानूनी मदद लेंगे। इस तरह का माहौल फिल्म इंडस्ट्री के लिए अच्छा नहीं है।'

विज्ञापन


गोविंदा ने आगे कहा कि 'मुझे नहीं लगता कि फिल्म में ऐसा कोई सीन है जिस पर विवाद हो। मुझे ऐसा लगता है कि जानबूझकर फिल्म की रिलीज रोकी जा रही है। पहलाज निहलानी की फिल्म से मैंने अपना करियर शुरू किया था। मुझे उम्मीद  है फिल्म बिना किसी मुश्किलों के रिलीज होगी। हम जल्द ही रिलीज की तारीख का ऐलान करेंगे।'

इससे पहले फिल्म के डायरेक्टर पहलाज निहलानी ने कहा था कि 'सेंसर बोर्ड के नए अफसर राजनीतिक पार्टियों वाले लोग हैं, जिन्हें फिल्म देखने का कोई अनुभव और जानकारी नहीं है। तमाम ऐसे सीन हैं, जिन्हें बिना सोचे समझे काट दिया गया है। सेंसर बोर्ड की ओर से लगाए गए कट अन्याय पूर्ण हैं और ऐसा मुझे परेशान करने की वजह से किया गया है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें