फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udit Narayan: 'पिंटू की पप्पी' फिल्म के टाइटल पर उदित नारायण ने ली चुटकी, बोले- 'उदित की पप्पी तो नहीं?'

Mon, 10 Mar 2025 10:34 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Udit Narayan Kissing Controversy: बीते दिनों सिंगर उदित नारायण का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ, जिसमें वे अपनी महिला प्रशंसकों को किस करते दिखे। हाल ही में एक इवेंट में उन्होंने इस कंट्रोवर्सी पर मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
उदित नारायण - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर सिंगर उदित नारायण का एक वीडियो बीते दिनों इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ। इसमें वे लाइव कॉन्सर्ट के दौरान अपनी महिला फैंस को किस करते दिखे। उदित नारायण के साथ सेल्फी लेने पहुंचीं फैंस को सिंगर किस करते दिखे और यह नजारा कैमरे में कैद हो गया। इस पर जमकर हंगामा हुआ। उदित नारायण की खूब आलोचना हुई। अब खुद उन्होंने इस कंट्रोवर्सी पर प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

'पिंटू की पप्पी' के एक इवेंट में हुए शामिल
कार्यक्रम में आए उदित नारायण ने मजाकिया अंदाज में कहा, "इस फिल्म का टाइटल तो बहुत बढ़िया है, अगला सीक्वल 'उदित की पप्पी' ना बन जाए।" कचोटने वाली बात ये रही कि उनकी इस बात का किसी ने प्रतिरोध नहीं किया बल्कि वहां मौजूद हर कोई ठहाके लगाते नजर आया। उनके वायरल वीडियो का मसला उठा तो उदित ने साफ किया कि हाल ही में वायरल हो रहा एक वीडियो असल में दो साल पुराना है। 21 मार्च को रिलीज होने जा रही इस फिल्म का निर्देशन शिव हरे ने किया है।

बोले- दो साल पुराना है वीडियो
उदित नारायण का एक वीडियो सामने आया है, जो विरल भियानी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इसमें वे कहते दिख रहे हैं, 'टाइटल तो बदल देना चाहिए आपको। पप्पी तो ठीक है...टाइटल तो बहुत खूबसूरत है आपकी फिल्म का, 'पिंटू की पप्पी'। सिंगर ने आगे पूछा, 'कहीं ये 'उदित की पप्पी' तो नहीं?' आगे उन्होंने कहा कि वैसे यह भी एक इत्तेफाक है कि ये जो वीडियो आया है वो दो साल पुराना है'। 

यूजर्स ने किए कमेंट
उदित नारायण की इस बात पर यूजर्स के खूब कमेंट आ रहे हैं। इस पर मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है। एक यूजर ने लिखा, 'सर आपको समय ने बचा लिया'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अब चाहें आप कुछ भी बोलिए, कोई महिला नहीं जाएगी आपके पास'।

जानकारी के मुताबिक फिल्म 'पिंटू की पप्पी' में कोरियोग्राफर गणेश आचार्य एक अलग ही अवतार में नजर आएंगे। वह इस फिल्म में हीरो के मामा का किरदार निभा रहे हैं, जो अपने भांजे पिंटू के एक अजीबोगरीब संयोग को बिजनेस में बदल देता है। पिंटू जिसकी भी पप्पी लेता है, उस लड़की की शादी हो जाती है, ये इस फिल्म की एक लाइन की कहानी है। फिल्म में सुशांत थमके, विधि यादव और जाननेया जोशी जैसे नए चेहरे हैं। इनका साथ देने वाले सितारों में शामिल हैं अभिनेता मुरली शर्मा, विजय राज और सुनील पाल। फिल्म के प्रस्तुकर्ताओं में साउथ की बड़ी फिल्म कंपनी मैत्री मूवी मेकर्स का नाम शामिल है।
विज्ञापन

फिल्म 'पिंटू की पप्पी' के म्यूजिक लॉन्च इवेंट में अजय देवगन, रेखा, हिमेश रेशमिया और उदित नारायण जैसे दिग्गज सितारे नजर आए, लेकिन इनका आना भी किसी कैमियो रोल की तरह था—आए, चमके और निकल गए। इवेंट की शुरुआत फिल्म के हीरो सुशांत थमके की डांस परफॉर्मेंस से हुई, जिसके बाद अजय देवगन स्टेज पर आए, नए कलाकारों को बधाई दी और बोले, "अक्सर बातें उन्हीं के बारे में बनाई जाती हैं, जिन्हें उन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता, और जिनके पास इन बातों के लिए समय भी नहीं होता।" 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें