अब तक ऐसा रहा उदय का करियर
उदय चोपड़ा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2000 में फिल्म मोहब्बतें से की थी। इसके बाद उन्होंने मेरे यार की शादी है (2002), धूम (2004), धूम 2 (2006), और धूम 3 (2013) जैसी फिल्मों में अभिनय किया। धूम सीरीज में उनके निभाए अली अकबर फतेह खान के किरदार ने उन्हें खास पहचान मिली। इसके अलावा 2012 में उन्होंने अपनी कॉमिक्स कंपनी योमिक्स की शुरुआत की, जो यशराज फिल्म्स के तहत कॉमिक्स का निर्माण करती है। योमिक्स ने भारतीय कॉमिक्स की दुनिया में एक नई दिशा दी और इस क्षेत्र में उदय का एक अलग योगदान देखा गया।
यह भी पढ़ें- Diljit Dosanjh: पीएम से बोले दिलजीत- ढाबे पर लोग मुझसे बेहतर गा रहे, देश में हो सकता है कोचेला से बड़ा समारोह
फिल्मों का भी कर चुके हैं निर्माण
एक निर्माता के रूप में भी उदय चोपड़ा अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। साल 2014 में उन्होंने ग्रेस ऑफ मोनाको और द लॉन्गेस्ट वीक जैसी फिल्मों का निर्माण किया। ग्रेस ऑफ मोनाको में निकोल किडमैन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसी तरह द लॉन्गेस्ट वीक एक हॉलीवुड कॉमेडी ड्रामा थी, जिसमें ओलिविया वाइल्ड और जेसन बेटमैन के अभिनय किया था। यह फिल्म यशराज फिल्म्स के सहायक हॉलीवुड प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले पहली फिल्म थी।