फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonu Sood: सोनू सूद ने खोली बॉलीवुड की पोल, बोले- यहां पार्टियों में अच्छी एक्टिंग की जाती है

Sat, 04 Jan 2025 12:01 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जल्द ही एक्टर सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ रिलीज होगी। हाल ही में उन्होंने फिल्म प्रमोशन के दौरान दिए गए एक इंटरव्यू में बॉलीवुड पार्टियों पर भी बात की। सोनू इन पार्टियों में जाना पसंद नहीं करते हैं, इसकी वजह भी उन्होंने साझा की।
विज्ञापन
सोनू सूद - फोटो : इंस्टाग्राम @sonu_sood
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों एक्टर सोनू सूद अपनी फिल्म ‘फतेह’ का प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में मैशबेल इंडिया को दिए इंटरव्यू में सोनू सूद ने बॉलीवुड पार्टियों के भी कुछ राज खोल दिए। क्या कहना है, इन पार्टियों के बारे में सोनू सूद का जानिए? 

विज्ञापन

पार्टियों से नहीं मिलता काम 
इंटरव्यू में सोनू सूद से पूछा गया कि वह बॉलीवुड पार्टियों के बारे में क्या सोचते हैं। इस पर एक्टर का कहना है, ‘ मैं कैमरे के आगे एफर्ट करता हूं, मैं किसी के घर या पार्टी में जाकर क्यों कोई एफर्ट करूंगा। पार्टी करने से करियर नहीं बनता है। हो सकता है कि बॉलीवुड पार्टी में जाने से किसी का करियर बना होगा। फिर मैं तो ड्रिक नहीं करता, स्मोकिंग नहीं करता हूं, तो पार्टियों में नहीं जाता हूं। मैं इन पार्टियों में खुद को गुम सा महसूस करता हूं।’  

 

 

 

दिखावा नहीं कर पाते हैं 
सोनू आगे इंटरव्यू में कहते हैं, ‘मैं जो हूं ही नहीं, उसका दिखावा नहीं कर पाता हूं। मुझे कई बॉलीवुड पार्टियां फेक यानी दिखावे वाली लगती हैं। इन्हीं पार्टियों में कई लोग कैमरे से ज्यादा अच्छी एक्टिंग कर लेते हैं। हो सकता है कि ऐसा करने पर उनको किसी तरह का रिवॉर्ड मिलता हो।

 

विज्ञापन

फिल्म फतेह में सोनू सूद और जैकलीन फर्नांडीज नजर आएंगे - फोटो : इंस्टाग्राम@sonu_sood

फतेह के बाद साउथ में एक्टिव होंगे
बॉलीवुड के अलावा सोनू सूद ने साउथ की फिल्मों में भी अभिनय किया है, वह वहां एक बड़ा नाम हैं। सोनू सूद ने इंटरव्यू में बताया कि साउथ में कुछ फैंस ने उनका मंदिर ही बनवा दिया है। साउथ के दर्शक सोनू सूद को अपने घर का सदस्य जैसा ही मानते हैं। आगे भी सोनू सूद की इच्छा साउथ की फिल्मों में काम करने की है। अभी वह अपना पूरा फोकस फिल्म ‘फतेह’ पर रखना चाहते हैं। फिल्म में उनके साथ हीरोइन के तौर पर जैकलिन फर्नांडिस हैं। फिल्म ‘फतेह’ में जैकलिन के सिंपल लुक की खूब तारीफ हो रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें