इन दिनों बॉलीवुड में एक और प्रेमी जोड़ी तैयार हो रही है। ये दोनों ही बॉलीवुड हीरो और हीरोइन हैं और दोनों ही सिंगल हैं।
हाल ही में एक पार्टी में दोनों को एक कोने में एक दूसरे से चिपक कर रोमांस करते देखा गया।
एक सूत्र ने बताया, "अभिनेता एक अवार्ड सेरेमनी में तीन दिनों पहले ही पहुँच गए क्योंकि उन्हें अपने एक्ट के लिए प्रैक्टिस करनी थी। उस वक्त अभिनेत्री भी वहां पहले से मौजूद थी।
दोनों ने एक दूसरे के साथ काफी समय गुजारा और साथ में काफी खुश भी दिखे। वहीं ये अभिनेता पूरी तरह से अभिनेत्री की ख़ूबसूरती पर फ़िदा थे और पूरा समय उन्हीं के साथ रहे।"