फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार की पत्नी ने खोला राज, हुई थी छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
लड़कियों के साथ हो रही छेड़छाड़ की घटनाओं के बीच अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने अपने बारे में एक बड़ा खुलासा किया है। ट्विंकल ने अपनी किताब के लॉंच के दौरान अपने साथ हुई यौन हिंसा के बारे में बताया।
विज्ञापन


हाल ही में मुंबई के कोलाबा इलाके में एक युवक ने एक अमरीकी महिला के साथ अश्लील हरकत कर दी थी। इस घटना की ट्विंकल खन्ना ने निंदा की है। ट्विंकल ने कहा कि, जब वे 12 वर्ष की थी उस दौरान उनके साथ भी इस तरह की घटना हुई थी।

ट्विंकल ने बताया कि वे एक ट्रिप पर हैंगिंग गार्डन गई थी, तब उनके साथ ऐसी ही घटना हुई थी। बुक लॉंच पर बोलते हुए ट्विंकल ने कहा कि इस तरह की हरकत करने वाले लोग दिमाग से बीमार होते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि, वे इस तरह की घटनाओं से उन्हे बहुत दुख होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है मुंबई के कोलाबा का मामला

मुंबई के कोलाबा में अमरीकी महिला के साथ एक युवक ने गंदी हरकत की थी। इस युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना मुंबई में गेट वे ऑफ इंडिया के पास की लेन बताई जा रही है। आरोपी की गंदी हरकत से परेशान अमरीकी महिला मारयाना अब्दो उससे भिड़ गई। इस पर वह वहां से भाग गया।

मारयाना ने आरोपी को शर्मसार करने के लिए उसका फोटो ट्वीट कर दिया। मारयाना ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा रीट्वीट करने की अपील की। मारयाना के ट्वीट पर लोगो ने काफी प्रतिक्रिया दी। सोशल साइट्स पर वायरल होने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को आरोपी को गिरफ्तार करने का आदेश दिया।

मारायाना खुद को लेखिका बताती है। इस सारे मामले के बाद बॉलीवुड के कई सितारों ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। साथ ही कई कलाकारों ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें