फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर 'धोनी' ने ढूंढ़ ही ली अपनी पत्नी साक्षी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले करीब एक साल से 'धोनी' को साक्षी नहीं मिल पा रही थी। लेकिन अब लगता है, कि धोनी की मेहनत कामयाब हो गई है। आखिरकार धोनी ने बीवी को ढूंढ लिया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं भारत के टेस्ट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर बन रही फिल्म 'धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' की।
विज्ञापन


महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर फिल्म की घोषणा को लंबा समय हो चुका है। फिल्म में धोनी का किरदार सुशांत सिंह राजपूत निभा रहे हैं। लेकिन उनकी पत्नी साक्षी का किरदार कौन सी अभिनेत्री करेगी? इसको लेकर फैसला नहीं हो पा रहा था। सोनाक्षी, परिणिति समेत कई अभिनेत्रियों का नाम इस रोल के लिए सामने आया। लेकिन फाइनल नहीं हो सका।

अब 'फग्ली' से बॉलीवुड में करियर शुरू करने वाली एक्ट्रेस कियारा आडवाणी को डायरेक्टर नीरज पांडे ने भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी पर बन रही बायोपिक के लिए साइन कर लिया है। माना जा रहा है, कि साक्षी के रोल में कियारा को फाइनल कर लिया गया है। खुद कियारा ने भी इस को कबूला है।
विज्ञापन

विज्ञापन

तो अब तक बनकर तैयार हो चुकी होती 'धोनी'

कियारा का महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी का किरदार निभाने पर कहना है कि ये मेरे लिए एक बड़ी फिल्म है, 'फग्ली' के बाद मुझे जिस मौके की तलाश थी, नीरज पांडे ने मुझे इस फिल्म में वो मौका दिया है। फिल्म में अपने किरदार की तैयारी में जुटी कियारा को उम्मीद है, कि वो जल्द ही धोनी और उनकी पत्नी से मुलाकात करेंगी।

धोनी पर बन रही इस फिल्म की शूटिंग अगर वक्त पर होती तो अब तक ये फिल्म बनकर तैयार हो चुकी होती। फिल्म को 22 अक्टूबर को रिलीज करने की घोषणा भी कर दी गई थी, जो बाद में टाल दी गई। फिल्म के बजट को लेकर भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही साक्षी के रोल के लिए भी निर्माताओं को काफी दौड़-धूप करनी पड़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें