फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म 'पैडमैन' में ही फंस गईं टि्वंकल खन्ना

Fri, 21 Apr 2017 07:19 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
ट्विंकल खन्ना
विज्ञापन
ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड के सबसे मुखर सितारों में से एक मानी जाती हैं। माना जाता है कि ट्विंकल हर मुद्दे पर अपनी राय बेबाकी से रखती हैं, फिर चाहे उनके ट्वीट हों या कॉलम वो हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं।
विज्ञापन


बता दें कि एक बार फिर ट्विंकल खन्ना सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार अपने ट्वीट या कॉलम के लिए नहीं बल्कि उनके प्रोडक्शन हाउस मिस फनीबोन्स प्रोडक्शन के तहत बनने वाली पहली फिल्म 'पैडमैन को लेकर बढ़े हुए बजट की वजह से।

सूत्रों की मानें तो एक्टिंग से राइटिंग की तरफ रुख करने वाली ट्विंकल खन्ना अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत बनने वाली पहली फिल्म 'पैडमैन के प्रोजेक्ट से परेशान हो चुकी हैं। खबरों की मानें तो ट्विंकल खन्ना के प्रोडक्शन हाउस ने पैडमैन के बजट को ध्यान में नहीं रखा, जिसकी वजह से लेखक-निर्माता अब कर्ज में डूब गये हैं।
विज्ञापन


जिसके बाद अब कहा जा रहा है कि जब तक ट्विंकल खन्ना सिर्फ राइटिंग करती थीं उनका भविष्य ऊंचाईयों को छू रहा था, लेकिन अब यह नई समस्या आने के बाद उनकी पहली ही मूवी बीच में लटक गई है।

आपको बता दें कि कुछ समय पहले बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से ट्विंकल के प्रोडक्शन हाउस मिस फनीबोन्स प्रोडक्शन के तहत बनने वाली पहली फिल्म 'पैडमैन को प्रमोट किया था। उन्होंने इसके लिए टैगलाइन लिखी गई थी- 'एक असाधारण सच्ची कहानी'।
विज्ञापन


खास बात ये है कि ट्विंकल खन्ना के प्रोडक्शन हाउस के तहत बनने वाली पहली फिल्म पैडमैन में मुख्य किरदार उनके पति अक्षय कुमार ही निभा रहे हैं।
ये भी पढ़े-  रॉबर्ट डी नीरो के साथ दिखाई दीं प्रियंका, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें