फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विंकल ने की अरनब की खिंचाई, कहा, 'अगली बार ऐसे नाचना'

Mon, 01 May 2017 04:48 PM IST
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
ट्विंकल खन्ना
विज्ञापन
लेखिका, इंटीरियर डिजाइनर और बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना अक्सर ही अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने टाइम्स नाऊ के पूर्व एडिटर-इन-चीफ अरनब गोस्वामी की खिंचाई की है। दरअसल, अरनब 'रिपब्लिक टीवी' नाम से अपना एक नया वेंचर लेकर आ रहे हैं। इसके प्रमोशन के लिए उन्होंने राजनैतिक हस्तियों को पत्र लिखे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'बाहुबली 2' को रजनीकांत का सलाम, कह गए इतनी बड़ी बात

अरनब ने अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी को पत्र लिखे जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। कई लोगों ने उनके ऐसा करने पर उन्हें लताड़ भी लगाई। अब इसी को लेकर ट्विंकल खन्ना सामने आई हैं। ट्विंकल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और अरनब पर तंज कसा है। इस वीडियो में उनकी बेटी 'ग्रिम रीपर' की तरह डांस कर रही है, साथ ही उसके हाथ में एक गंडासा भी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सलमान को फूटी आंख नहीं सुहाते ये पांच लोग, देखते ही खौल जाता है खून

इतना ही नहीं, वीडियो शेयर करते हुए ट्विंकल ने लिखा, 'पत्र लिखने की बजाय अरनब को अगले वीडियो में ऐसे डांस मूव्स दिखाने चाहिए।'

वीडियो-
    Instead of writing letters perhaps Arnab should try incorporating these less ambiguous moves in his next video #CutCutCut A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna) on Apr 30, 2017 at 11:29pm PDT
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें