पापा की खास वीडियो शेयर करते हुए ट्विंकल ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे पास उनकी आंखे हैं, मेरे बेटे के पास उनकी स्माइल और दुनिया के दिलों में वह बसे हुए हैं। वह भी भी जिंदा है।' ट्विंकल खन्ना अपने पिता से बेहद प्यार करती हैं और वो अक्सर उनके साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं। खास बात है कि राजेश खन्ना और उनकी बेटी ट्विंकल का जन्मदिन एक ही दिन होता है।
राजेश खन्ना ने साल 1966 में फिल्म 'आखिरी रात' से अपने करियर की शुरुआत की। हालांकि वह 1969 की फिल्म आराधना से ज्यादा पॉपुलर हुए। उन्होंने कटी पतंग, बहारों के सपने, इत्तेफाक, आनंद, दो रास्ते, खामोशी, बावर्ची और अमर प्रेम जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। राजेश ने 1973 में डिंपल कपाड़िया से शादी की थी और दोनों की दो बेटियां ट्विंकल और रिंकी खन्ना हैं।