ट्विंकल खन्ना की शख्सियत एकदम अपने ट्विटर हैंडल 'फनीबोन्स' की तरह है। वो हर जगह, हर तस्वीर में ह्ययूमर ढूंढ निकालती हैं। अब देखिए जब वो मुंबई में बीच के किनारे वॉक करने निकलीं तो भी उन्हें कुछ ऐसा मिल गया।
पढ़ें: रणवीर को देख चिल्लाए अक्षय- 'टॉयलेट की ओपनिंग हो गई'
ट्विंकल ने उसकी तस्वीर खींची और तुरंत उसे ट्विटर पर अपलोड कर दिया। ट्विंकल का ये एक्सपीरियंस इतना अजीब रहा कि वो खुद भी हैरान रह गईं। उन्हें सुबह वॉक के वक्त एक आदमी खुले में शौच करता मिला। ट्विंकल ने लिखा, 'गुड मॉर्निंग, मुझे लगता है कि ये 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' के दूसरे पार्ट का पहला सीन हो सकता है।' तो भाई अक्षय की 'टॉयलेट...पार्ट टू' के लिए ट्विंकल ने तो पहले सीन का आइडिया दे दिया है।
Good morning and I guess here is the first scene of Toilet Ek Prem Katha part 2 #WhenYourWalkGoesDownTheToilet pic.twitter.com/tfyTQs8BFM
— Twinkle Khanna (@mrsfunnybones) August 19, 2017
अब 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' का अगला पार्ट कब आएगा ये डायरेक्टर और अक्षय कुमार को सोचना हैं। फिलहाल इसका पहला पार्ट जबरदस्त कमाई कर रहा है। फिल्म ने केवल 8 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है।