'द वायरल फीवर' के सीईओ-फाउंडर अरुणाभ कुमार ने अपना पद छोड़ दिया है और उनकी जगह धवल गुसाई को नया सीईओ बनाया गया है। अरुणाभ पर 'TVF' की एक्स कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। जिसके बाद उन्हें मुंबई के डिंदोशी सेशन कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल चुकी है।
I have decided to step down as #TVFCEO pic.twitter.com/JKY5X7NL54
— Arunabh Kumar (@TheQtiyapaGuy) June 16, 2017
बता दें कि उनके खिलाफ 29 मार्च को छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई गई थी। पीड़िता ने महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवेलप्मेंट कॉर्पोरेशन (एमआईडसी) पुलिस स्टेशन में अरुणाभ के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं वर्सोवा पुलिस स्टेशन में 30 मार्च को भी उनके खिलाफ एक और शिकायत दर्ज हुई थी।
अरुणाभ के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (A) और 509 के तहत केस दर्ज किया था।