बता दें कि इन दिनों राजा फिल्म 'संगम रिश्तों का' की शूटिंग में बिजी थे। शूटिंग के दौरान डायरेक्टर ने राजा को उनके लापरवाह रवैये के चलते फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया । राजा फिल्म में लीड एक्टर के भाई का रोल किरदार कर रहे थे।
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब राजा को इस तरह हंगामा करते हुए देखा गया हो। इससे पहले भी वह मारपीट करने के चलते गिरफ्तार हुए हैं। राजा बिग बॉस में भी गए थे जहां उन्होंने कई कंटेस्टेंट्स से झगड़ा मोल लिया था। यही वजह है कि श्वेता ने राजा के रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर उन्हें तलाक दे दिया था।