फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा पैसे की मांग पूरी न होने पर शिल्पा शिंदे ने छोड़ा सीरियल!

Wed, 16 Mar 2016 07:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • कॉन्ट्रैक्ट की अवहेलना करने पर मिली नोटिस।
  • साल में तीसरी बार पैसे बढ़ाने की शिल्पा ने की थी मांग।
  • निर्माता ने शिल्पा पर लगाए सेट पर देर से आने के आरोप।
  • अब कपिल शर्मा का हिस्सा बनेंगी शिल्पा।
विज्ञापन
- फोटो : &tv
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीरियल भाभी जी घर पर हैं देखने वालों के लिए बहुत बुरी खबर है। खासकर उनके लिए जो ये सीरियल सिर्फ 'अंगूरी भाभी' और 'सही पकड़े हैं' के लिए देखते थे। चहेती अंगूरी भाभी सीरियल छोड़ कर जा रही हैं। यह रोल निभाने वाली शिल्पा शिंदे काफी वक्त से सीरियल छोड़ने की तैयारी में थीं और अब उनका ये फैसला आखिरी है।
विज्ञापन


दर्शकों के लिए दुख की बात ये भी है कि सीरियल वालों ने शिल्पा को सीरियल छोड़ने के लिए कानूनी नोटिस भी दे दिया है। हाल ही में शिल्पा ने सीरियल के निर्माता निर्देशकों पर मानकिस रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। इसी के चलते प्रोडक्शन हाउस ने ये नोटिस भेजा है। शिल्पा और निर्माता ने एक दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

शिल्पा ने तोड़े कॉनट्रैक्ट के नियम!

- फोटो : &tv
प्रोडक्शन हाउस की तरफ से शिल्पा पर आरोप है कि उन्होंने कॉनट्रेक्ट के नियम कानून तोड़ते हुए सीरियल बीच में ही छोड़ा है। कॉनट्रैक्ट के मुताबिक शिल्पा ये सीरियल करते वक्त कोई दूसरा सीरियल नहीं कर सकतीं। ऐसा सीरियल की प्रोड्यूसर बेनफेर कोहली का कहना था।

जबकि शिल्पा का कहना है कि कोई इस तरह का कॉनट्रेक्ट साइन नहीं करवना सकता। वो कहती हैं, ''जब मैं आपको महीने के अपने 25 दिन दे रही हूं तो आपको क्या दिक्कत है अगर मैं कोई और सीरियल करूं तो। आप हमारा करियर क्यों बर्बाद करना चाहते हैं।''

पिछले कुछ वक्त से खबरें आ रही हैं कि शिल्पा कपिल शर्मा के कॉमेडी शो का हिस्सा बनने जा रही हैं। इसी को लेकर प्रोड्यूसर औऱ शिल्पा के बीच लगातार तनातनी बनी हुई है। इसके पीछे पैसा भी एक बड़ी वजह मानी जा रही है। 

को स्टार्स पर भी शिल्पा का निशाना

- फोटो : &tv
प्रोडस्कशन हाउश का कहना है कि शिल्पा बार बार उनके पैसे बढ़ाने की मांग कर रही हैं। वे एक साल में दो बार पहले ही पैसे बढ़वा चुकी हैं। ऐसे में तीसरी बार ये नहीं किया जाएगा।

जबकि शिल्पा की इस पर सफाई है कि अगर वे पैसे मांग भी रही हैं तो अपने औदे के कारण। उन्होंने ही इस सीरियल और इस तकिया कलाम को इतना हिट किया है।
इसके अलावा शिल्पा ने अपने को स्टार्स पर भी आरोप लगाए हैं।

इंटरव्यू में शिल्पा ने ये भी कहा था कि शो की दूसरी भाभी यानी सौम्या टंडन को ज्यादा तवज्जो दी जाती है। उनके पास खुद का कॉस्टूयम डिजाइनर और हेयर ड्रेसर है। उन्होंने कहा कि बाकी तीनो सितारे यानी सौम्या, रोहितष्व (तिवारी जी) और आसिफ शेख ( विभूती जी) जानते थे कि शिल्पा को नखरे दिखान के झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा है लेकिन उन्होंने आवाज नहीं उठाई। शिल्पा ने कहा कि वे ऐसे लोगों के साथ काम कर के शर्मिंदा हैं। 

तबियत खराब का बहाना बनाती हैं शिल्पा!

- फोटो : &tv
गौरतलब है कि निर्माता ने शिल्पा पर नखरे दिखाने और बार बार देरी से आने के आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि शिल्पा के इस रवैये के कारण बाकी कास्ट को भी इंतजार करना पड़ता है। इस पर शिल्पा ने कहा था कि एक बार उनका इतना गला खराब था कि वे बोल तक नहीं पा रही थीं। दवाइयां खाने के कारण उन्हें ऐसी नींद आई कि वे अगले दिन टाइम पर उठ नहीं सकीं, इसी कारण लेट हुईं।

निर्माता बेनेफर ने हाल ही में कहा,''हमने सुना है कि वो दूसरा सीरियल करने जा रही हैं। अगर ऐसा होता है तो ये कॉन्ट्रैक्ट की अवहेलना होगी। उन्होंने माइग्रेन का बहाना बना कर सेट पर आना बंद कर दिया है, ताज्जुब है कि दूसरा शो करने के लिए उनकी तबियत ठीक कैसे है।''

उन्होंने बताया कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इस पर शिल्पा ने प्रतिक्रिया दी कि अगर सीरियल वालों को उनसे तकलीफ थी तो पहले ही उन्हें हटा देते। अब जब मैं खुद जा रही हूं तो मुझे वापस बुलाने की फिराक में क्यों है?
विज्ञापन

कपिल शर्मा की भाभी बनेंगी शिल्पा?

- फोटो : &tv
शिल्पा ने साफ कर दिया है कि वे कपिल शर्मा के शो में काम रही हैं। उन्होंने कहा, ''मेरे फैंस मुझे इस रोल में देख कर खुश होंगे क्योंकि ये कॉमेडी तो है लेकिन वैसा नही जो मैं पहले भी कर चुकी हूं।'' खबर थी कि वो कपिल की भाभी का रोल करेंगी लेकिन शिल्पा का कहना है कि ये एक सरप्राइज है।

वहीं सीरियल भाभी जी घर पर हैं में शिल्पा की जगह रश्मी देसाई को अंगूरी भाभी का रोल मिलने की पूरी उम्मीद है। अभी प्रोडक्शन हाउस की तरफ इशकी कोई पुष्टी नहीं हूई है। देखते हैं! शिल्पा नए रोल में कितनी जंचती हैं और रश्मी नई अंगूरी भाभी बन कर कैसी लगती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें