फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' फेम आशका गोराड़िया पति संग हुई कोरोना संक्रमित, एक्टिंग को कह चुकी हैं अलविदा

Wed, 28 Apr 2021 11:33 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • आशका गोराड़िया और ब्रेंट गोबल हुए कोरोना संक्रमित
  • क्योंकि सास भी कभी बहू थी और कुसुम शो में नजर आ चुकी हैं आशका
  • कुछ दिन पहले ही एक्टिंग को अलविदा कह चुकी हैं आशका
विज्ञापन
आशका गोराड़िया, ब्रेंट - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना अपने चरम पर है और आए दिन सेलेब्स के संक्रमित होने की खबर सामने आ रही है। हाल ही में टीवी अभिनेत्री आशका गोराड़िया जिन्होंने कुछ दिनों पहले ही अभिनय की दुनिया को अलविदा कहा था वो भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। आशका अपने पति ब्रेंट गोबल के साथ अमेरिका जानें वाली थी लेकिन उससे पहली ही उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। आशका के साथ साथ उनके पति भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

विज्ञापन


आशका और ब्रेंट गोवा में होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा की। आशका ने लिखा, 'अपने घर अमेरिका जाने के तैयारी के बीच हमें पता चला कि हम दोनों की कोरोना पॉजिटिव हैं। गोवा छोड़ने से पहले हमें ये खबर मिली। हम दोनों शारीरिक रुप से स्वस्थ्य महसूस कर रहे हैं। हम अपनी हैल्दी लाइफस्टाइल के लिए शुक्रगुजार हैं कि हमारे अंदर कोई  गंभीर लक्षण नहीं है। हम गोवा में ही अपने घर पर सुरक्षित हैं और किसी के भी संपर्क में नहीं हैं'।


विज्ञापन

 

आशका ने लिखा कि ये मायने नहीं रखता कि, 'आप कितने फिट हैं। अब हर कोई रिस्क पर है। हमने शनिवार को टेस्ट करवाया था तब रिपोर्ट निगेटिव थी। हमने सोमवार को दोबारा जांच करवाई और रिपोर्ट पॉजिटिव हो गई। अब हम लॉकडाउन में हैं। हम लोग ठीक हो जाएंगे। हम उन लोगों के शुक्रगुजार हैं जो हमारे जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं'।

विज्ञापन


बता दें कि आशका ने कुछ दिनों पहली ही टीवी इंडस्ट्री को अलविदा कहा है। उन्होंने 16 साल की उम्र में अपने करियर की शुरूआत की थी। वो सबसे पहले 'कुसुम' में नजर आईं थीं। इसके बाद वो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में नजर आई थीं। उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। वहीं  अब आशका फिलहाल कॉस्मेटिक्स का बिजनेस कर रही हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें