रोहित शेट्टी ने दी थी अपडेट
इससे पहले अप्रैल में, डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने आधिकारिक तौर पर 'गोलमाल 5' की ऊटी शूटिंग का शेड्यूल शुरू किया था।
यह घोषणा उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नॉस्टैल्जिक वीडियो शेयर करके की थी। इसमें वह फिल्म की मुख्य कास्ट के अहम सदस्यों के साथ सवारी करते हुए नजर आ रहे थे। वीडियो के कैप्शन में शेट्टी ने लिखा '20 वर्षों से पॉजिटिव वाइब्स के साथ आगे बढ़ रहा हूं।
ओरिजिनल फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, शर्मन जोशी और तुषार कपूर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुई थी।
अक्षय कुमार आ सकते हैं नजर
इस साल मार्च में, रोहित शेट्टी ने फ्रेंचाइजी की पांचवीं किस्त के लिए अक्षय कुमार को कास्ट करने का एलान किया था। उन्होंने फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया और फिल्म के पांचवें हिस्से की शूटिंग को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया। प्रोमो वीडियो में अजय देवगन, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू और तुषार कपूर जश्न मनाते हुए नजर आए थे। इसमें अक्षय कुमार भी नजर आए थे।
'गोलमाल 5' का निर्माण रोहित शेट्टी पिक्चर्स ने टी-सीरीज के साथ मिलकर किया है। फिल्म की कहानी अभी तक गुप्त रखी गई है।