'आखिरी सवाल' की धीमी शुरुआत
अभिजीत मोहन वारंग के निर्देशन में बनी फिल्म 'आखिरी सवाल' को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। ओपनिंग डे पर इसने काफी धीमी शुरुआत की। पहले दिन 'आखिरी सवाल' ने महज 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया।
फिल्म 'आखिरी सवाल' का रिव्यू
- फोटो : सोशल मीडिया
'आखिरी सवाल' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म के लिए दूसरा दिन भी ज्यादा खास नहीं रहा। वीकएंड होने के बावजूद ये ज्यादा कमाल नहीं कर पाई है। आज शनिवार को फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 53 लाख की कमाई की है। पहले दिन की कमाई के मुकाबले हलका उछाल है, लेकिन ये उम्मीद के मुताबिक नहीं है।
'आखिरी सवाल' की इन फिल्मों से टक्कर
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'आखिरी सवाल' का मुकाबला कई फिल्मों से है। 15 मई को इस फिल्म के साथ साउथ की 'करुप्पु' और आयुष्मान खुराना की 'पति पत्नी और वो दो' भी रिलीज हुई। 'करुप्पु' ने आज 19.80 करोड़ रुपये कमाए हैं, वहीं 'पति पत्नी और वो दो' ने पहले दिन 5.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसका मतलब ये दोनों फिल्में ‘आखिरी सवाल’ के मुकाबले काफी बेहतर स्थिति में हैं।
ये भी पढ़ें- ‘तुम्बाड’ यूनिवर्स में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री! दूसरे पार्ट में होगा कैमियो, तीसरे भाग में निभाएंगी लीड रोल
‘आखिरी सवाल’ के बारे में
संजय दत्त की अदाकारी वाली फिल्म 'आखिरी सवाल' का निर्देशन अभिजीत मोहन वारंग ने किया है। फिल्म देश के चर्चित संगठन आरएसएस पर बनी है। संजय दत्त के अलावा फिल्म में नमाशी चक्रवर्ती, त्रिधा चौधरी भी अहम भूमिकाओं में हैं।