एक हीरो के रूप में अपना कैरियर पूरी तरह से स्थापित न कर पाने वाले तुषार कपूर अब अभिनेता के साथ निर्माता भी बनना चाहते हैं। तुषार ने कहा है कि यदि उन्हें अच्छी स्क्रिप्ट मिलती हैं तो वह निर्माता बन सकते हैं।
बालाजी फिल्मस के अलावा तुषार कपूर किसी भी निर्देशक या निर्माता की पसंद नहीं बन पाएं हैं। पिछले कुछ समय से वह सिर्फ अपनी बहन एकता कपूर के बैनर बालाजी की ही फिल्में कर रहे हैं।
अपने ऐक्टिंग कैरियर से संतुष्ट तुषार कपूर ने कहा कि उनकी ख्वाहिश एक निर्माता बनने की हैं। इसके लिए वह अच्छी स्क्रिप्ट का इंतजार करेंगे।
36 साल के हो चुके तुषार कपूर ने कहा कि इस बारे में मैं गंभीरता से सोच रहा हूं। तुषार ने कहा कि वह बतौर प्रोड्यूसर वह सिर्फ कर्मिश्यल फिल्में बनाना ही पसंद करेंगे।