फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो यह होगी 'घायल रिटर्न्स' की कहानी

Wed, 22 May 2013 03:36 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेता सन्नी देओल का कहना है कि फिल्म 'घायल रिटर्न्स' की कहानी इसके पहले संस्करण के अंत से शुरू होगी। सन्नी ने आईएएनएस से कहा, "घायल रिटर्न्स' के लिए हमने कहानी पर फैसला कर लिया है।
विज्ञापन


सनी देओल ने कहा कि कहानी पर काम करने के बाद अब हम संवाद पर काम कर रहे हैं। मैं इसकी बारीकी पर काम कर रहा हूं और यह अगले साल जून में प्रदर्शित होगी।"

राजकुमार संतोषी निर्देशित घायल में सन्नी की नायिका मीनाक्षी शेषाद्री थीं। यह फिल्म सुपरहिट रही थी।

उन्होंने कहा, " 'घायल' एक चरित्र के बारे में था, तो हम इस चरित्र को आगे ले जा रहे हैं। वह जेल में था और अब इसके बाद 20 साल हो गए हैं। वह जेल से बाहर आएगा और उसके बाद क्या होगा, यही इसकी कहानी है।"
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "वह अलग-अलग परिस्थितियों के साथ कैसे अलग-अलग तरीके से निबटता है.. इसलिए फिल्म की कहानी वहां से शुरू होगी जहां 'घायल' खत्म हुई थी।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें