सैफ अली खान के छोटे नवाब तैमूर को आखिरकार अपना बेस्ट फ्रेंड मिल ही गया। तैमूर अक्सर अपने इस बेस्ट फ्रेंड के साथ दिख जाते हैं, कभी साथ में खेलते हुए तो कभी प्यारी भरी लड़ाई में। आप भी उनके इस फ्रेंड को बखूबी जानते हैं।
पढ़ें- Children's day पर पापा सैफ ने तैमूर को दिया नवाबों वाला गिफ्ट, कीमत 1.30 करोड़
ये हैं तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य, जो तैमूर के सबसे अच्छे दोस्त बन गए। लक्ष्य के पिता तुषार कपूर का मानना है कि बच्चों की वजह से वे भी अपनी दोस्त करीना से मिल लेते हैं, नहीं तो पहले हमें मिले हुए लंबा समय हो जाता था। हाल ही में तैमून लक्ष्य की बर्थ डे पार्टी में भी गए थे। उम्मीद है कि 20 दिसंबर को तैमूर के जन्मदिन पर लक्ष्य जरूर जाएंगे।