बॉलीवुड के बादशाह अब एक बार फिर टीवी पर वापसी कर रहे हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं शाहरुख खान की जो रियलटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' होस्ट करने के बाद अब एक और नए टीवी शो को होस्ट करने के लिए तैयार हैं। कनाडा में इस साल अपना पहला टेड टॉक स्पीच देने के बाद शाहरुख खान अब 'टेड टॉक इंडिया-नई सोच' में स्पीच देने के लिए तैयार हैं। ये एक टीवी सीरीज होगी जिसके तहत शाहरुख खान हर वीकेंड पर टेलीविजन में नजर आएंगे।
पढ़ेंः जब पति के साथ खुलेआम रोमांटिक हो गईं सनी लियोन, शेयर की फोटोज
10 दिसंबर 2017 से प्रसारित होगा ये शो
ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट करके इस शो की टाइमिंग और बाकी चीजों की जानकारी दी है। ये टीवी शो 10 दिसंबर 2017 से प्रसारित किया जाएगा। आपको बता दें कि इससे पहले शाहरुख खान 'क्या आप पांचवी पास से तेज हैं?' और 'कौन बनेगा करोड़पति' जैसे क्विज शो होस्ट कर चुके हैं। पर ये पहली बार होगा जब वो टेड टॉक- एक नई सोच में एक इंस्पिरेश्नल स्पीकर के तौर पर शो को होस्ट करेंगे।
. @iamsrk 's #TEDTalksIndia : #NayiSoch to premiere on @StarPlus on Dec 10th Sunday 7 PM.. Weekly show.. pic.twitter.com/maTFCwjH3U
— Ramesh Bala (@rameshlaus) November 13, 2017
कनाडा में स्पीच देकर शाहरुख ने किया था सबको इंप्रेस
इस शो में ऐसे दिग्गज स्पीकर्स पहुंचेंगे जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण काम किए हैं। साथ ही वो इस स्टेज पर आकर मैसेज देंगे कि किस तरह किसी की जिंदगी को बेहतर बनाया जा सकता है। वैसे कनाडा में अपनी स्पीच से शाहरुख खान सभी को इंप्रेस कर चुके हैं। अब बारी है कि वो भारतीयों को अपने होस्ट करने के अंदाज से कितना प्रभावित करते हैं। शाहरुख खान ने अपने एक इंटरव्यू में भी कहा था कि उन्हें हर उस चीज से प्यार है जिसका जानकारी से कुछ भी लेना देना है। वो कभी उनके लिए वक्ता बनना चाहेंगे।