फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janadesh: प्रकाश झा की 'जनादेश' को लेकर उत्साहित हैं तुषार कपूर, नई फिल्म को बताया समाज का आईना

Mon, 20 Jul 2026 05:01 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tusshar Kapoor On Movie Janadesh: बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर फिल्म 'जनादेश' में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन प्रकाश झा कर रहे हैं। तुषार ने अपनी इस नई फिल्म को लेकर कई खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
तुषार कपूर - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुषार कपूर अपनी आने वाली नई फिल्म 'जनादेश' को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म की खास बात यह है कि तुषार पहली बार मशहूर निर्देशक प्रकाश झा के साथ काम कर रहे हैं। तुषार के करियर की यह पहली पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है।

विज्ञापन

'जनादेश' को लेकर तुषार की राय
आईएएनएस के अनुसार, हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में अपने 25 साल पूरे होने पर तुषार कपूर ने अपनी नई फिल्म 'जनादेश' के बारे में खुलकर बात की। तुषार ने कहा, 'फिल्म 'जनादेश' देश के राजनीतिक माहौल पर बनी एक गंभीर और गहरा असर छोड़ने वाली कहानी है।'

तुषार ने आगे कहा, 'हालांकि, यह फिल्म आज के समाज का आईना है। प्रकाश झा जैसे बेहतरीन डायरेक्टर के साथ काम करना और ऐसा दिलचस्प किरदार निभाना मेरे लिए बिल्कुल नया और अनोखा अनुभव है।'

'जनादेश' की स्टार कास्ट और टीम
फिल्म 'जनादेश' के निर्देशक प्रकाश झा हैं, जो इससे पहले 'राजनीति', 'आरक्षण', 'सत्याग्रह' जैसी बेहतरीन फिल्में और 'आश्रम' जैसी सुपरहिट वेब सीरीज बना चुके हैं। 'जनादेश' में तुषार कपूर के साथ इस फिल्म में शेखर सुमन, राहुल बोस, प्रगति श्रीवास्तव और इश्वक सिंह जैसे मंझे हुए कलाकार दिखाई देंगे।
विज्ञापन

'गोलमाल 5' में भी दिखेंगे तुषार
'जनादेश' के अलावा तुषार कपूर जल्द ही रोहित शेट्टी की सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म 'गोलमाल 5' में भी नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग इसी साल मार्च में शुरू हो चुकी है। फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, अरशद वारसी, श्रेयस, कुणाल खेमू और शरमन जोशी जैसे कई बड़े सितारे एक साथ नजर आने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: रुपाली गांगुली के भाई विजय को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, अभिनेत्री ने तमन्ना की तारीफों के बांधे पुल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें