'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' फेम तुनिशा शर्मा अब हमारे बीच नहीं हैं। उनकी 24 दिसंबर, 2022 को मौत हो गई थी। बताया गया था कि उन्होंने टीवी सीरियल के सेट पर ही कथित सुसाइड किया और उसके आरोप में फलक नाज के भाई शीजान खान को अरेस्ट किया गया। हालांकि अभी वो जमानत पर बाहर हैं और काम पर ध्यान दे रहे हैं। उधर, एक्ट्रेस के चाचा ने एक ऐलान किया है कि उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस का नाम उनके नाम पर रख दिया है।