फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मन पिशाच' के बाद एक और एआई फिल्म लेकर आए राही अनिल बर्वे, जारी हुआ 'वन-विदिशा' का ट्रेलर; जानें क्या है खास

Wed, 13 May 2026 12:43 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Van Vidisha Film Trailer: फिल्म 'मन-पिशाच' की सफलता के बाद फिल्ममेकर राही अनिल बर्वे ने एक और एआई फिल्म का ट्रेलर जारी किया है। इस फिल्म का टाइटल उन्होंने 'वन-विदिशा' रखा है। 
 
विज्ञापन
फिल्म 'वन विदिशा' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्ममेकर राही अनिल बर्वे की पिछली फिल्म 'मायासभा' और 'मन-पिशाच' का दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब अनिल ने अपनी एक और एआई बेस्ड फिल्म 'वन-विदिशा' की झलक सोशल मीडिया के जरिए दी है। 'मन-पिशाच' की तरह ही यह फिल्म भी जीरो बजट में बनी है। 
विज्ञापन


'वन-विदिशा' में जंगल का रहस्य 
बर्वे ने इस एआई फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर रिलीज किया। ट्रेलर के मुताबिक यह किसी जंगल में पनपते रहस्य की कहानी है। इसमें एक राजा है, एक अप्सरा है और एक मसखरा भी है। इन सब के साथ एक लड़की भी है जिसे दोबारा जीवित किया गया है।
ट्रेलर किसी जंगल में रहने वाली लोककथा या कहानी पर आधारित लग रही है। किरदारों के कपड़ो के डिजाइन से भी ऐसा लग रहा है। पूरे ट्रेलर की बात करें तो यह फिल्म प्रकृति और लोक कथा का मेल मालूम होती है।
विज्ञापन

 

फिल्म -'मन पिशाच' - फोटो : सोशल मीडिया
अनिल पहले भी बना चुके हैं कम बजट में फिल्म
अनिल राही बर्वे ने बहुत कम बजट में फिल्म ‘तुम्बाड़’का निर्माण किया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म में हॉरर भी अच्छी तरह दिखाया गया था। इसके बाद उन्होंने हाल ही में एक्सपेरिमेंटल फिल्म 'मन पिशाच' बनाई और उसे यूट्यूब पर रिलीज किया।
इस फिल्म का टोटल बजट सिर्फ 33 हजार था। 80 मिनट की यह फिल्म उन्होंने घर पर बैठे-बैठे कंप्यूटर पर ही बना दी थी। फिल्म मे दो किरदार थे यानिया भारद्वाज और दीपक दामले। हॉरर बेस्ड इस एआई फिल्म की दर्शकों ने खूब तारीफ की थी।
 
विज्ञापन

निर्देशक राही अनिल बर्वे - फोटो : सोशल मीडिया
 'तुम्बाड 2' का हिस्सा नही हैं अनिल बर्वे
हाल ही में मेकर्स ने 'तुम्बाड' के रीमेक 'तुम्बाड 2' की घोषणा की है। इस फिल्म को पहले पार्ट की तरह सोहम शाह ही प्रोड्यूस कर रहे हैं पर इसे अनिल डायरेक्ट नहीं करेंगे। इस बार मेकर्स ने फिल्म के निर्देशन के लिए आदेश प्रसाद को चुना है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आएंगे।
अनिल ने फिल्म का पहला पार्ट डायरेक्ट किया था। बीते दिनों एक इंटरव्यू में उन्होंने इसके सेकंड पार्ट को डायरेक्ट करने का मौका ना मिलने पर अफसोस भी जताया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें