फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक सिग्नल पर अभिषेक बच्चन के साथ हुई चौंकाने वाली घटना, बोले- ‘मेरे साथ पहले कभी ऐसा नहीं हुआ…’

Wed, 13 May 2026 12:32 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Abhishek Bachchan Overwhelming Incident: अभिषेक बच्चन के साथ हाल ही में एक चौंकाने वाली घटना घटी। ट्रैफिक सिग्नल पर रोककर एक दर्शक ने उन्हें ऐसी बात कही, जिसे सुनकर वह हैरान रह गए। 

विज्ञापन
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिषेक बच्चन ने अपने अब तक करियर में कई फिल्में की हैं, दर्शक उन्हें एक एक्टर के तौर पर ही अच्छे से पहचानते हैं। लेकिन हाल ही में एक किरदार के नाम से उन्हें पुकारा गया। यह घटना ट्रैफिक सिग्नल पर घटी। हालिया एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने इस घटना का जिक्र किया। 

ट्रैफिक सिग्नल पर ‘शंभू राजे’ कहकर पुकारा 

इंडिया टुडे से की गई हालिया बातचीत में अभिषेक बच्चन ने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं एक ट्रैफिक सिग्नल पर रुका था। किसी ने मुझे 'शंभू राजे' कहकर पुकारा। ऐसा मेरे साथ पहले कभी नहीं हुआ था। इससे पता चलता है कि यह किरदार लोगों के लिए कितना मायने रखता है। ऐसे में हम लोगों पर जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि हम इन किरदारों के साथ पूरा न्याय करें।’ 

विज्ञापन

बता दें कि हालिया रिलीज फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में अभिषेक बच्चन ने शंभू राजे का किरदार निभाया था। यह छत्रपति शिवाजी महाराज के बड़े भाई का किरदार था। 

'राजा शिवाजी' में अभिषेक बच्चन ने निभाया शंभु राजे का किरदार - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में खास था अभिषेक बच्चन का किरदार 
अभिषेक बच्चन ने इंटरव्यू में अपने किरदार के बारे में भी जानकारी साझा की। वह कहते हैं, ‘मुझे पता ही नहीं था कि छत्रपति शिवाजी महाराज के कोई बड़े भाई भी थे। उन दोनों के बीच गहरा रिश्ता था। फिल्म में उस दौर की राजनीति, आपसी टकराव और किरदारों को बहुत अच्छे से दिखाया गया है। जब मैंने इनके बारे में जाना, तो बहुत ही दिलचस्प लगा।’ 
फिल्म में रितेश देशमुख ने छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाया है। उन्होंने ही इस फिल्म को निर्देशित भी किया है। अभिषेक रितेश को अपना छोटा भाई मानते हैं। रितेश ने ही अभिषेक को शंभु राजे किरदार ऑफर किया था। 
विज्ञापन

अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की फिल्म में नजर आएंगे अभिषेक
फिल्म 'राजा शिवाजी' करने के बाद एक फिल्म अभिषेक बच्चन शाहरुख खान के साथ कर रहे हैं। इस फिल्म का नाम 'किंग' है। यह फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। इसमें शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें