फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: फिर साथ आएगी ‘तनु वेड्स मनु’ की जोड़ी, कंगना ने खत्म की माधवन के साथ अपकमिंग फिल्म की शूटिंग

Sat, 08 Mar 2025 05:43 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kangana Ranaut: इमरजेंसी के बाद अब कंगना रनौत ने अपनी नई फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी साझा की है। जानिए इस फिल्म में क्या कुछ है खास।
विज्ञापन
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ की सुपरहिट जोड़ी कंगना रनौत और आर माधवन एक बार फिर एक साथ आ रहे हैं। दोनों की नई फिल्म की शूटिंग भी पूरी हो गई है। जिसकी जानकारी अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करके दी है। हालांकि, फिल्म के टाइटल का अब तक खुलासा नहीं हुआ है।

फिल्म की क्रू के साथ कंगना ने दिया पोज

विज्ञापन

इस अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग के खत्म होने के बाद कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में कंगना भीगी नजर आ रही हैं और उनके साथ निर्देशक विजय और बाकी के सदस्य पोज दे रहे हैं। तस्वीर में कंगना काफी खुश नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, “मेरे कुछ पसंदीदा कलाकारों के साथ आज अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग पूरी की। मिलते हैं सिनेमाघरों में।”

यह खबर भी पढ़ें: Kartik Aryan: करण जौहर बोले- ‘मैं हूं भारतीय सिनेमा का असली बादशाह’, कार्तिक ने उड़ाया निर्देशक का मजाक

विज्ञापन


माधवन ने भी जताई खुशी
आर माधवन ने भी कंगना की पोस्ट को रि-शेयर किया और फिल्म की शूटिंग पर अपनी खुशी जाहिर की। फोटो शेयर करते हुए माधवन ने लिखा, “बधाई हो, इसे फिल्माने में भी बहुत मजा आया। बहुत ही प्यारी यूनिट और शानदार टीम।” कंगना को मेंशन करते हुए माधवन ने कहा कि हमेशा की तरह कमाल कर दिया।



कंगना ने 2023 में की थी फिल्म की घोषणा
कंगना 2015 में आई हिट फिल्म ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ के लगभग एक दशक के बाद अभिनेता आर माधवन के साथ नजर आएंगी। एएल विजय द्वारा निर्देशित इस पैन इंडिया मनौवैज्ञानिक थ्रिलर की घोषणा कंगना रनौत ने साल 2023 में की थी। 

यह खबर भी पढ़ें: Rajinikanth: रजनीकांत ने संगीतकार इलैयाराजा की खास उपलब्धि के लिए दी बधाई, बोले- ‘आपने भारत को गर्व कराया है’

10 साल बाद साथ में नजर आएंगे कंगना-माधवन
कंगना रनौत और आर माधवन इससे पहले 2011 में आई ‘तनु वेड्स मनु’ और 2015 में आई ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ में एक साथ नजर आए थे। इसके बाद दोनों किसी भी फिल्म में साथ में नजर नहीं आए। हालांकि, दोनों आपस में अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें