फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tuesday Fitness: 55 की उम्र में भी कैसे इतनी फिट हैं बॉलीवुड की धक-धक गर्ल? जानें एक्ट्रेस का फिटनेस रूटीन

Tue, 25 Oct 2022 07:30 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत से जुड़े सभी सितारे अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देते हैं। सितारे खुद को फिट रखने के लिए घंटों पसीना बहाते हैं। वहीं, इंडस्ट्री में कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जो 50-55 की उम्र पार करने के बाद भी एकदम फिट हैं। इन्हीं में से एक हैं, बॉलीवुड की धक-धक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित। यूं तो माधुरी दीक्षित 55 साल की हैं, लेकिन अभिनेत्री की फिटनेस को देख आप उनकी उम्र का अंदाजा  नहीं लगा सकते हैं। आज भी माधुरी के चेहरे पर पहले जैसा ही ग्लो है। तो चलिए बताते हैं आपको माधुरी दीक्षित का फिटनेस सीक्रेट...
विज्ञापन

2 of 4
माधुरी दीक्षित, श्रीराम नेने - फोटो : सोशल मीडिया
माधुरी दीक्षित डांस को अपनी फिटनेस का राज बताती हैं। अभिनेत्री का मानना है कि डांस एक पूरी एक्सरसाइज है, जो बॉडी के हर हिस्से की फिटनेस पर काम करता है। ऐसे में वह हफ्ते में चार से पांच दिन कथक करती हैं और साथ ही मॉर्निंग वॉक करना भी कभी नहीं भूलती। इसके अलावा वह घर पर ही योगा या वर्कआउट करना पसंद करती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी योगा और कथक करते हुए वीडियो शेयर करती रहती हैं। वह अपने पति डॉक्टर नेने के साथ भी वर्कआउट करते हुए सेशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती हैं।

Tuesday Fitness: 56 की उम्र में भी कई यंग स्टार्स को टक्कर देते हैं सलमान खान, जानें भाईजान का फिटनेस सीक्रेट
 
विज्ञापन

3 of 4
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
वर्कआउट के अलावा माधुरी दीक्षित अपने खानपान पर भी काफी ध्यान देती हैं। अभिनेत्री एक बार में ज्यादा खाने से बचती हैं और हर दो घंटे में यानी पांच बार-बार में थोड़ा-थोड़ा खाना खाती हैं। माधुरी अपनी डाइट में ताजा फल और सब्जियों को लेना पसंद करती हैं। डाइट में वह शिमला मिर्च को जरूर शामिल करती हैं। इसके अलावा वह अपने दिन की शुरुआत नारियल पानी के साथ करती हैं और कभी-कभी चाय या हर्बल टी लेना भी पसंद करती हैं।

Tuesday Fitness: खुद को रखना चाहते हैं फिट, तो घर पर बॉलीवुड के इन गानों के साथ पूरा करें अपना वर्कआउट रूटीन
विज्ञापन

4 of 4
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार माधुरी अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए जापानी डाइट लेना पसंद करती हैं। वह खाने में उबला, भुना या फिर हल्का तला हुआ खाना पसंद करती हैं। और ऐसे में वह टोफू, मिक्स सब्जियां और मशरूम को जापानी कुकिंग स्टाइल में पका कर खानी हैं। वह अपने खाने में अंडे, नट्स, दही और टोफू शामिल करती हैं। सबसे जरूरी बात यह कि वह सिगरेट और शराब से भी दूरी बनाकर रखती हैं।

Tuesday Fitness: कभी मोटी होने पर मिलते थे ताने, फिर जानें कैसे रानी चटर्जी ने तय किया फैट से फिट तक का सफर

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें