फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलीज होते ही यूट्यूब पर छाया 'ट्यूबलाइट' का ट्रेलर, सलमान ने फैंस को कहा 'शुक्रिया'

Fri, 26 May 2017 10:00 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
सलमान खान, सोहेल खान
विज्ञापन
सलमान खान की फिल्मों की रिलीज उनके फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता है। हर साल उनके फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। 'ट्यूबलाइट' को लेकर भी उनके फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे। इसका ट्रेलर लॉन्च होते ही उनके फैंस के बीच हिट हो गया। इसके साथ ही सलमान के घर के बाहर भी फैंस का जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन


सलमान खान के ट्रेलर लॉन्च करने के बाद उनके घर स्टार गैलेक्सी अपॉर्टमेंट्स के बाहर उनके फैंस इकट्ठा हुए। सलमान ने इसका वीडियो अपने ट्विटर पर शेयर किया जिसमें उनके फैंस की दीवानगी साफ दिखाई दे रही है। सलमान के फैंस उनके घर के आगे ढोल-नगाड़ों के साथ उनसे मिलने पहुंचे। सलमान ने भी अपने फैंस को निराश ना करते हुए सभी का अभिवादन किया।
  #StarGoldKiTubelight is shining very bright! Thanks for bringing me so much love from my fans @StarGoldIndia! pic.twitter.com/n8fyAZepjI — Salman Khan (@BeingSalmanKhan) May 25, 2017
विज्ञापन



वहीं फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो केवल 12 घंटों में इसे 33 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसके साथ ही 1 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। 'ट्यूबलाइट' की कहानी 1962 में हुए भारत -चीन युद्ध के आस-पास गढ़ी गई है। फिल्म में सलमान अपने खोए हुए भाई को ढूंढते दिखेंगे। सलमान के अलावा फिल्म में सोहेल खान, चीनी एक्ट्रेस जू जू मुख्य भूमिका में हैं। सोहेल ने फिल्म में भी उनके भाई को रोल निभाया है वहीं शाहरुख भी फिल्म में कैमियो करते दिखेंगे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें