सुशांत सिंह राजपूत और कृति सैनन की पुनर्जन्म पर आधारित फिल्म 'राब्ता' पर तेलुगू की सुपरहिट फिल्म 'मगधीरा' की स्टोरी कॉपी करने का आरोप लगा था। फिल्म के प्रोड्यूसर अल्लु अरविंद ने इस मामले में हैदराबाद कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस मामले पर अभी तक 'राब्ता' के मेकर्स चुप थे लेकिन अब उन्होंने एक प्रेस रिलीज जारी कर मुद्दे पर अपनी बात रखी है।
फिल्म विश्लेषक तरण आदर्श ने 'राब्ता' के प्रोड्यूसर्स दिनेश विजन और भूषण कुमार की तरफ से जारी स्टेटमेंट ट्वीट किया। स्टेटमेंट में कहा गया है कि, 'कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गीता आर्ट्स 'राब्ता' के खिलाफ हैदराबाद कोर्ट गई है, हमें इस मामले में अभी तक जरूरी कागजात नहीं मिले हैं इसलिए हम इसपर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते हैं।'
स्टेटमेंट में आगे कहा गया है, 'हम इस बात के पूरी तरह खिलाफ हैं जिसमें कहा जा रहा है कि 'राब्ता' 'मगधीरा' की कॉपी है। ये काफी अपमानजनक है कि इंडस्ट्री के लोग किसी की कड़ी मेहनत को 'कॉपी' का नाम दे देते हैं और केवल दो मिनट के ट्रेलर के आधार पर निष्कर्ष निकालने लगते हैं।' ये मामला अब कोर्ट के सामने 1 जून को पेश होगा। 'राब्ता' के मेकर्स का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कोर्ट उनका साथ देगा।
Official Statement on behalf of the producers of #Raabta, Dinesh Vijan and Bhushan Kumar pic.twitter.com/ueU87TUIuv
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 25, 2017
वहीं 'मगधीरा' के प्रोड्यूसर अल्लु अरविंद ने 'राबता' फिल्म के मेकर्स पर उनकी फिल्म 'मगधीरा' का यूनिक स्टोरी और प्लॉट कॉपी करने का आरोप लगया था। वो चाहते हैं कि कोर्ट 'राब्ता' की रिलीज पर अपना आदेश दे।
#Magadheera makers take #Raabta to court... #AlluAravind issues official statement: pic.twitter.com/aos1bVa97P
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 25, 2017